वैश्विक

Philippines: Mindanao State University जिम में धमाके से 3 की मौत

Philippines यूनिवर्सिटी जिम में रविवार को बड़ा धमाका हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. हमले में 3 की मौत और 9 के घायल होने की सूचना है. यह हिंसा मिंडानाओ स्टेट यूनिवर्सिटी में धार्मिक सभा के दौरान हुई. यूनिवर्सिटी मरावी शहर में स्थित है, जो 2017 से इस्लामिक स्टेट समर्थक आतंकवादियों से घिरी हुई है. वहीं यूनिवर्सिटी ने अगले आदेश तक कक्षाएं निलंबित कर दी हैं. 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट स्थानीय Philippines समयानुसार सुबह 7 बजे हुआ, जब छात्र और शिक्षक जिम के अंदर कैथोलिक प्रार्थना सभा के लिए एकत्र हुए थे. स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी.

न्यूज पोर्टल सीएनएन Philippines ने इस घटना के संबंध में अपने फेसबुक पेज पर लाइव किया. सीएनएन ने क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय के हवाले से जानकारी दी कि 3 लोगों की मौत हो गई और 9 घायल हो गए.

मिंडानाओ स्टेट यूनिवर्सिटी ने कहा, ” धार्मिक सभा के दौरान हुई हिंसा की घटना से हम बहुत दुखी और स्तब्ध है. हम स्पष्ट रूप से इस संवेदनहीन और भयावह कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं. हमने अगली सूचना तक कक्षाएं निलंबित कर दी हैं.” 

माना जा रहा है कि विस्फोट की यह घटना बदला लेने के मकसद से की गई. Philippines सेना ने शनिवार को मागुइंदानाओ डेल सुर प्रांत में एक दिन पहले एक सैन्य अभियान में इस्लामिक स्टेट समर्थक समूह दावला इस्लामिया-फिलीपींस के सदस्यों सहित 11 आतंकवादियों को मार गिराया था.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 3 =