Muzaffarnagar News: ट्रैक्टर ट्राली व ट्रक की आमने सामने की भिड़ंत में तीन की मौत और चार गंभीर रूप से घायल
मीरापुर। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) घने कोहरे के कारण आज सुबह मीरापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-पौडी मार्ग पर खोई से भरी टै्रक्टर-ट्राली तथा कैंटर के बीच हुई जबरदस्त भिडंत में बाप-बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार मीरापुर थाना क्षेत्र में गांव किथौडा के निकट आज सुबह खोई से भरी टै्रक्टर-ट्राली और कैंटर के बीच जबरदस्त भिडंत हो गई। बताया जाता है कि मुरादाबाद के बिलारी निवासी बंटी पुत्र प्रेम सिंह कैंटर चालक है। जो अम्बाला मे नौकरी करता है।
घटनाक्रम के अनुसार कैंटर चालक बंटी का परिचित नेकपाल पुत्र हरद्वारी अपने परिवार के साथ ट्रक मे सवार था। कि कैंटर मे सवार ये सभी लोग आज सुबह जब गांव कैथोडा के निकट पहुंचे कि खोई से भरी टै्रक्टर-ट्राली और कैंटर की चपेट मे आकर कैंटर चालक बंटी, परिचालक नेकपाल एवं उसकी सात वर्षीय बेटी नितिका की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में कैंटर सवार स्वाति, सचिन एवं सोनम पुत्री नेकपाल तथा राजकुमारी पत्नि नेकपाल घायल हो गए। दिन निकलने के साथ हुए इस सडक हादसे पर आसपास के दुकानदारों सहित कई अन्य ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।
ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सडक हादसे मे बच्ची सहित तीन लोगों की मौत की खबर से पुलिस मे हडकम्प मच गया। कुछ हीदेर मे स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए तुरंत ही जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरो ने उनकी नाजुक हालत के चलते इन चारों को उपचार के लिए मेरठ रैफर कर दिया। तथा नागरिकों की मौजूदगी मे पंचनामा भर कर शवो को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस हादसे पर दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। इस दौरान हाईवे पर जाम की स्थिती बन गई। पुलिस ने काफी मशक्कत कर जाम खुलवाया।

