Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: उ०प्र० सरकार की योजना के तहत श्रीराम कॉलेज में वितरित किये गये स्मार्टफोन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर के सभागार में अंतिम वर्ष के छात्रों को उत्तर प्रदेष सरकार की च्स्वामी विवेकानंद युवा सषक्तिकरणज् योजना के अंतर्गत बीकॉम, बीएससी(पीसीएम/सीबीजेड,) बीपीईएस, बीएफए,बीबीए तथा बीसीए पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किये गये। इस कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चेयरमैन डा० एस०सी० कुलश्रेष्ठ, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा० प्रेरणा मित्तल श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा० अशोक कुमार, डीन एकेडमिक्स डॉ० विनीत कुमार शर्मा, द्वारा की गई।

इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चेयरमैन डा० एस सी कुलश्रेष्ठ ने उत्तर प्रदेष सरकार की च्स्वामी विवेकानन्द युवा सषक्तिकरणज् योजना के अन्तर्गत प्राप्त स्मार्टफोन वितरित करते हुये कहा कि उ०प्र० सरकार द्वारा विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से विद्यार्थियों को निःशुल्क स्मार्टफोन का वितरण कराया जा रहा है। ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन में अध्ययनरत छात्र इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। सरकार द्वारा ग्रेजुएशन के विद्यार्थियों के लिए स्मार्टफोन तथा पोस्ट ग्रेजुएशन में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए टैबलेट उपलब्ध कराये जा रहे है।

डॉ० कुलश्रेष्ठ ने विद्यार्थियों से आशा की कि वे इस योजना के अंतर्गत प्राप्त हुए स्मार्टफोन का प्रयोग शिक्षा प्राप्त करने के उद्देश्य से करेगे तथा आने वाले समय में इन स्मार्टफोन के माध्यम से छात्रों को नौकरी ढूंढने में भी आसानी होगी।

श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा० प्रेरणा मित्तल ने स्मार्ट फोन वितरित करते हुये विद्यार्थियों को बधाई दी तथा कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में आज के दौर में आधुनिकरण बहुत तेजी से हो रहा है। शिक्षा प्रदान करने के तरीके भी समय के साथ आधुनिक होते जा रहे हैं। आज के दौर में शिक्षा इंटरनेट के माध्यम से प्रदान की जाने लगी है। लेकिन आज भी कई छात्र ऐसे हैं जो अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण टेबलेट या स्मार्टफोन खरीदने में सक्षम नहीं है। ऐसे सभी छात्रों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की च्स्वामी विवेकानन्द युवा सषक्तिकरणज् योजना के अन्तर्गत शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के छात्रों को टेबलेट या फिर स्मार्टफोन मुफ्त उपलब्ध कराये जा रहे है। आशा है कि विद्यार्थी इनका उपयोग सही दिशा में तथा अपने ज्ञानवर्धन में करेगे।

इस अवसर पर कम्प्यूटर विभाग के डीनध्विभागाध्यक्ष निशांत राठी, विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग प्रमोद कुमार, निदेशक ललित कला विभाग डा० मनोज धीमान, विभागाध्यक्ष वाणिज्य संकाय डॉ० अशफाक अली, विभागाध्यक्ष बीबीए विभाग विवेक कुमार, विभागाध्यक्षा बेसिक साइंस डा० पूजा तोमर, डा० मनोज मित्तल, आदि प्रवक्तागण उपस्थित रहें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21485 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − three =