Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गंगा सम्मान से किया जायेगा सम्मानित

मोरना।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नेहरू युवा केंद्र की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रीति पाल का गंगा स्वच्छता समेत राष्ट्रीय कार्यक्रमों के प्रति लोगों को जागरूक करने पर राज्य स्तर पर च्गंगा सम्मानज् लिए चयन किया गया है, जिन्हें आठ दिसम्बर को लखनऊ में जल शक्ति मंत्री के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष समेत अनेक जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी है।जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गठित राष्ट्रीय गंगा परिषद के उद्देश्यों और कार्यो की प्रतिपूर्ति हेतु प्रदेश में जिला गंगा समितियों का गठन किया गया है। प्रदेश में गंगा और उसकी सहायक नदियों की अविरलता, निर्मलता एवं संरक्षण हेतु आमजन का सहयोग प्राप्त किए जाने के लिए विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रम किए जाते है, जिसके सकारात्मक परिणाम भी प्राप्त हो रहें हैं।

सकारात्मक परिणामों की गति बढ़ाने के लिए जनपद स्तर पर गंगा की अविरलता, निर्मलता, संरक्षण एवं स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को प्रोत्साहित किए जाने हेतु राज्य स्वच्छ गंगा मिशन प्रदेश के जनपदों में उत्कृष्ट कार्य कर रही ६७ महिलाओं को गंगा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

जिले से मोरना ब्लाक की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रीति पाल का चयन किया गया है। ककरौली गांव की मूल निवासी प्रीति पाल बीते तीन वर्ष से समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है । जिन्हें आठ दिसंबर को लखनऊ में जल शक्ति मंत्री के द्वारा गंगा सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, ब्लाक प्रमुख अनिल राठी, बीडीओ अक्सीर खान, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक रामकुमार शर्मा, कवयित्री प्रीति अग्रवाल, बबीता पाल आदि ने उन्हें बधाई दी है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × four =