वैश्विक

नॉनवेज की दुकानों का संचालन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं- Balmukund Acharya

नवनिर्वाचित BJP विधायक Balmukund Acharya ने चुनाव के नतीजे आने के अगले ही दिन सोमवार को गुलाबी शहर को सत्ता बदलने का अहसास दिला दिया. उन्‍होंने शहर में नॉनवेज की दुकानें बंद करने का आदेश देते हुए कहा कि इन दुकानों का संचालन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Balmukund Acharya ने कहा, ‘इन लोगों के पास लाइसेंस भी नहीं है. कांग्रेस प्रशासन उनसे इस बारे में नहीं पूछ रहा था. मेरा एजेंडा सनातन की रक्षा करना है, इसलिए मैं ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं करूंगा. इन लोगों की वजह से खुलेआम नॉनवेज पकाया जा रहा है, जिससे आम जनता परेशान हो रही है.’

Balmukund Acharya ने कहा कि नॉनवेज की बदबू के कारण लोगों ने सड़कों से गुजरना भी बंद कर दिया है. विधायक ने कहा, ‘इन क्षेत्रों में कई मंदिर हैं. नॉनवेज की बदबू के कारण लोगों ने इन मंदिरों में जाना बंद कर दिया है. अब इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.’

Balmukund Acharya ने नगर निगम के अधिकारियों से शहर के प्रमुख बाजारों में नॉनवेज की दुकानें बंद कराने को कहा है और नॉनवेज होटल के मालिक से भी अतिक्रमण हटाने को कहा है. आचार्य हवामहल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर मात्र 600 वोटों से चुनाव जीते थे.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21630 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − sixteen =