Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: चुनावी तैयारियों के लिए कमर कसे भाजपाईः मंत्री कपिलदेव

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) हाल ही में पांच राज्यों के चुनावी नतीजों मे भाजपा की शानदार जीत से भाजपाई गदगद हैं। इन नतीजों से उत्साहित पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।

इसी संदर्भ मे आज मेरठ रोड स्थित भाजपा नेता कुंज बिहारी अग्रवाल के आवास पर भाजपा की मध्य प्रदेश में शानदार जीत पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मंत्री कपिलदेव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद रहे।

कार्यक्रम मे पधारने पर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि हम सभी को इसी प्रकार एकजुटता दिखाते हुए 2024 के चुनाव में शानदार जीत हासिल करनी है।

इसके लिए सभी साथियों के सहयोग की जरूरत है। भाजपा नेता कुंजबिहारी अग्रवाल के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद के प्रमुख उद्यमी, चिकित्सक, व्यापार मंडल से जुडे नेता एवं भाजपा कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी मौजूद रहे। जिनमे प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता महेन्द्र आचार्य, पूर्व विधायक प्रमोद उंटवाल, पालिकाध्यक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ चिकित्सक डा.मनोज काबरा, कान्ति चौधरी आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + three =