Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: छात्रों के व्यक्तित्व विकास के लिए स्काउट गाइड जैसे कार्यक्रम जरूरीः डीएम

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगाली ने कहा है कि स्काउट और गाइड जैसे कार्यक्रम छात्रों के व्यक्तित्व विकास और स्किल डेवलपमेंट के लिए आवश्यक हैं। विशेष कर आपदा और मेला इत्यादि के समय स्काउटर्स ने अपनी उपयोगिता बेहतर ढंग से साबित की है।

जिलाधिकारी आज दीपचंद ग्रेन चैम्बर इंटर कॉलेज,नई मंडी में आयोजित तीन दिवसीय सर्वोत्तम कैडेट रैली/जिला स्काउट रैली के ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में ही यदि बालक -बालिकाओं में सेवा भाव के संस्कार आ जाएं तो एक बेहतर समाज का निर्माण होता है और शिक्षा प्राप्ति का उद्देश्य पूर्ण हो जाता है ।

जिला विद्यालय निरीक्षक और संस्था के उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए नियमित शिक्षण के साथ साथ समाज सेवा और आपदा के समय सहायता करने के लिए स्काउटिंग प्रशिक्षण को विद्यार्थी जीवन के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम में जिला मुख्य आयुक्त- डॉ कंचन प्रभा शुक्ला, जिला आयुक्त गाइड- डॉ० राजेश कुमारी, जिला आयुक्त-एडल्ट- श्री संतोष कुमार वर्मा व श्रीमती मीरा शर्मा- जिला आयुक्त कब-बुलबुल, जिला सचिव श्रीमती लक्ष्मी अरोरा, डीओसी-गाइड श्रीमती प्रभा दहिया,विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष श्री महेश कुमार एवं प्रबंधक श्री विनोद संगल व विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार शर्मा ,सोहन पाल सिंह, डॉ० सविता सिंह, आदि एवं यूनिट लीडर सहायक ध् हेड क्वाटर कमिश्नर द्वारा प्रतिभाग किया गया। रैली स्थल पर यातायात पुलिस विभाग प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक काउंटर लगाया गया है । जिसमें छात्र-छात्राओं को यातायात संबंधी नियमों की जानकारी दी जा रही है

रैली में स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकों और आवश्यकता पड़ने पर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। रैली का संचालन जिला संगठन आयुक्त- भारत भूषण अरोरा ने किया। निर्णायक मंडल में अमित सैनी, आयुष चौधरी, हिदाय तुल्ला खां, अनुज कुमार, पिंटू कुमार, अजय कुमार, ज्योति रानी, रितु रानी, नैना रानी, काजल व साक्षी इत्यादि रहे 7 रैली सह-संचालक श्री अनिल कौशिक, अरुणा रानी, गुंजन चौधरी आदि ने किया।

रैली को सफल बनाने में श्री प्रभात गौड, सुभाष चंद, अनिल शर्मा, अभिषेक जैन, राहुल राणा, शेर अफगन खान, वाजिद अली, विकास शर्मा, अनिल दत्त और रोहित शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा 7 राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य और सह जिला विद्यालय निरीक्षक श्री शैलेंद्र त्यागी ने भी आज सर्वोत्तम कैडेट रैली का निरीक्षण किया ।

विद्यालय के प्रधानाचार्य और रैली संयोजक- विजय कुमार शर्मा- जिला आयुक्त ने जिलाधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि सर्वोत्तम कैडेट रैली में चयनित स्काउट और गाइड प्रांतीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे। कल ६ दिसंबर को प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल और नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप तीन दिवसीय रैली का समापन करेंगे ।।।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 1 =