Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Mathura/Aligarh News: पति को कमरे में दूसरी महिला के साथ देख पत्नी भड़की, हाईवोल्टेज ड्रामा

Mathura/Aligarh News मथुरा के कृष्णा नगर इलाके में रहने वाले एक होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के संचालक का पारिवारिक विवाद सड़क पर आ गया। युवक को उसकी पत्नी ने दूसरी महिला के साथ कमरे में अकेला पाकर हंगामा खड़ा कर दिया। काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले का निपटारा किया।

होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के संचालक की शादी अलीगढ़ की युवती से हुई थी। दंपती को दो बच्चे भी हैं। काफी समय से इंस्टीट्यूट संचालक ने पत्नी को मायके में छोड़ रखा है। दोनों के बीच मुकदमेबाजी भी चल रही है। कुछ दिन पहले संचालक ने पत्नी को तलाक की सूचना भेज दी। महिला अलीगढ़ से आई और पति के इंस्टीट्यूट पर पहुंच गई। 

उसने पति को एक दूसरी महिला के साथ अकेले कमरे में देख लिया। इसका विरोध किया। साथ रहने के लिए बच्चों के जीवन की दुहाई दी, मगर पति साथ रखने को तैयार नहीं हुआ। उल्टा महिला को पीट दिया। सरेराह बाल पकड़कर घसीटा भी। सूचना पर पुलिस पहुंची। दंपती के विवाद की जानकारी प्राप्त की। इंस्टीट्यूट संचालक को पुलिस ने खरी-खोटी भी सुनाई। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 13 =