हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में मैदान पर उतरेगी Indian women’s cricket team
Indian women’s cricket team का इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी20 श्रृंखलाओं में रिकॉर्ड खराब रहा है. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में मेजबान टीम इसे दुरूस्त करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. इंग्लैंड के खिलाफ भारत में नौ मैचों में से भारत ने सिर्फ दो जीते हैं. आखिरी जीत पांच साल पहले मार्च 2018 में मिली थी जब भारतीय महिला टीम ने ब्रेबोर्न स्टेडियम पर आठ विकेट से इंग्लैंड को हराया था. इंग्लैंड के खिलाफ अब तक कुल 27 मैचों में से भारत ने सिर्फ सात जीते हैं.
Indian women’s cricket team ने आखिरी बार अपनी सरजमीं पर टी20 मैच मार्च 2021 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लखनऊ में जीता था. उसके बाद से भारत अपने देश में चार मैच हार चुका है और एक टाई रहा है. भारत ने घरेलू 50 टी20 मैचों में से सिर्फ 19 जीते हैं, 30 हारे और एक टाई रहा है. भारत और इंग्लैंड दोनों ने पिछले टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. अगला टूर्नामेंट सितंबर अक्टूबर 2024 में होना है और उसकी तैयारी का यह सुनहरा मौका है.
दीप्ति शर्मा ने भारत के लिए 16 मैचों में 19 विकेट लिये हैं जबकि बल्लेबाजी में हरमनप्रीत ने 13 टी20 में 323 रन बनाए हैं. जेमिमा रौड्रिग्स ने 16 मैचों में 342 रन बनाये हैं, जबकि स्मृति मंधाना ने 15 मैचों में सर्वाधिक 369 रन का योगदान दिया है. हरमनप्रीत ने बिग बैश लीग में 14 मैचों में 321 रन बनाए. भारत ने तीन नये चेहरों कर्नाटक की स्पिनर श्रेयांका पाटिल, पंजाब की स्पिनर मन्नत कश्यप और बंगाल की स्पिनर साइका इशाक को मौका दिया है.
कश्यप इस साल की शुरुआत में आईसीसी अंडर 19 महिला टी20 कप में टीम का हिस्सा थी, जबकि इशाक ने पहली महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए 15 विकेट लिए. श्रेयांका ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए नौ विकेट चटकाए और महिला कैरेबियाई प्रीमियर लीग में खेलने वाली पहली भारतीय बनी. इंग्लैंड के लिए नेट स्किवेर ब्रंट ने महिला प्रीमियर लीग में 332 रन देने के अलावा दस विकेट लिए थे. उन्होंने आठ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 271 रन बनाए. डैनी वियाट ने 278 रन बनाये हैं जबकि सोफी एक्सेलेटन ने 16 विकेट लिए हैं.
ये है पूरा शेड्यूल
पहला टी20 मुकाबला – 06 दिसंबर – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई.
दूसरा टी20 मुकाबला – 09 दिसंबर – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई.
तीसरा टी20 मुकाबला – 10 दिसंबर – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई.
एक मात्र टेस्ट – 14-17 दिसंबर – डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई.
भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, जेमिमा रौड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यस्तिका भाटिया, रिचा घोष, अमनजोत कौर, श्रेयांका पाटिल, मन्नत कश्यप, साइका इशाक, रेणुका सिंह ठाकुर, टिटास साधू, पूजा वस्त्राकर, कनिका आहूजा, मिन्नू मनी.
इंग्लैंड : लौरेन बेल, माइया बूचियेर, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकली, सोफी एक्सेलेटन, माहिका गौर, डेनियेले गिब्सन, सारा ग्लेन, बेस हीथ, एमी जोंस, फ्रेया केम्प, हीथर नाइट, नेट स्क्विेर ब्रंट, डेनियेले वियाट.

