Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Mathura: श्रीनाथ अपार्टमेंट के फ्लैट में महिला की गला रेतकर हत्या, नकदी लूट

Mathura हाईवे थाना क्षेत्र गणेशरा रोड स्थित श्रीनाथ अपार्टमेंट के फ्लैट में रविवार को महिला की गला रेतकर हत्या करने के बाद बदमाश लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लूट ले गए। हत्यारे सोने की लौंग की खातिर महिला की नाक का आगे का हिस्सा और कुंडलों की खातिर कान काटकर ले गए। मृतका की देवर की बेटी ने खून से लथपथ शव देख पुलिस को सूचना दी। वारदात के समय फ्लैट में ससुर भी मौजूद था, मगर वह पैरालाइज होने के साथ ही कानों से दिव्यांग हैं।

मणि जैन (58) पत्नी पंकज जैन निवासी तीन बीएचके फ्लैट संख्या 26, श्रीनाथ अपार्टमेंट, हाईवे में बेटे शिवम, पति पंकज और ससुर संतोष चंद जैन के साथ रहती थीं। पति पंकज जैन की डोरी बाजार प्लास्टिक गुड्स की दुकान है। रविवार को पंकज और उनका बेटा शिवम दुकान पर थे। करीब साढ़े पांच बजे पंकज ने पत्नी को फोन किया। फोन न उठने पर उसी अपार्टमेंट में फ्लैट संख्या 22 में रहने वाले अपने भाई सुनील जैन के घर फोन किया।

सुनील की बेटी श्वेता फ्लैट पर पहुंची तो चाची मणि जैन का खून में लथपथ शव देख चीख उठी। शोर शराबे पर अन्य फ्लैट्स के लोग जुटे। पुलिस को सूचना दी गई। मृतका के देवन सुनील जैन ने बताया कि भाभी की गला रेतकर और कलाई काटकर हत्या की गई। बदमाश लौंग की खातिर नाक और कुंडलों की खातिर कान भी काटकर ले गए। घर से नकदी और जेवरात भी गायब हैं। सनसनीखेज वारदात से अपार्टमेंट के बाशिंदे भयभीत हैं। पुलिस ने देर रात को शव देर रात को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + five =