इसरा के तत्वाधान मे कार्याशाला का आयोजन
मुजफ्फरनगर। इसरा के तत्वाधान मे आत्म निर्भर मुजफ्फरनगर-योजनाओं की बात महिलाओं के साथ, कार्याशाला का आयोजन किया गया। जिसका उददेश्य भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है।
इसरा व जन कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में आत्मनिर्भर मुजफ्फरनगर के संकल्प को ध्यान में रखते हुए योजनाओं की बात महिलाओं से की गई
जहाँ केन्द्र सरकार व उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी घर – घर तक पहुँचाने के उद्देश्य से सभी महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
जे.के.एस.आफिस,मुजफ्फरनगर पर आत्म निर्भर भारत की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला मे भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त योजनाओं की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वॉलिटर को समझाया गया।
जिससे आम आदमी योजना का लाभ आसानी से उठा सके। इस योजना के अर्न्तगत कार्यशाला मे बुढाना,खतौली,जानसठ, पुरकाजी, बघरा आदि ब्लाकों से महिलाओं को बुलवा कर विस्तृत जानकारी दी गई।
इसरा के डायरेक्टर अभिषेक अग्रवाल द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान जे के एस एनजीओ डायरेक्टर सुधीर शर्मा,रेणु अग्रवाल, अतुल स्वर्णकार,मोहन शाह आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
