Muzaffarnagar: स्काउट गाइड शिविर के समापन पर मंत्री कपिलदेव ने किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) प्रदेश के व्यावसायिक एवं कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा है कि नई शिक्षा नीति के माध्यम से सरकार ने युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाने के साथ ही रोजगारपरक शिक्षा व्यवस्था की है। स्काउंटिंग जैसी कल्याणकारी संस्था नई पीढ़ी को एक बेहतर समाज की ओर अग्रसर कर रही है
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अग्रवाल दीपचंद्र ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज-नई मंडी, मुजफ्फरनगर में आयोजित तीन दिवसीय सर्वोत्तम कैडेट रैली के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत विश्व में एक नई उभरती हुई अर्थव्यवस्था है और उसी के अनुरूप हमें युवा पीढ़ी को तैयार करना है। जिसके लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने आवाहन किया प्रत्येक छात्र नियमित शिक्षण के साथ-साथ अपने अंदर एक स्किल विकसित करने का संकल्प लेना चाहिए और सरकार इस संकल्प को पूरा करने में पूरी मदद करेगी।
इससे पूर्व अपर जिलाधिकारी- प्रशा. श्री नरेंद्र बहादुर ने प्रातः रैली स्थल पर पहुंचकर ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि आज के प्रगतिशील युग में कैडेट्स को लीक से हटकर स्किल डेवलपमेंट करने में स्काउंटिंग काफी मददगार है। समापन की पूर्व संध्या पर स्काउट- गाइड ने वृहद कैम्पफायर में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भारत और स्काउट गाइड संस्था के उपाध्यक्ष-जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में ही भविष्य की समाज में भागीदारी को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के लिए विद्यार्थियों को स्काउंटिंग जैसी संस्थाओं से जुड़कर सतत प्रयासरत रहना चाहिए।
कार्यक्रम में जिला मुख्य आयुक्त- श्रीमती डॉ. कंचनप्रभा शुक्ला, जिला आयुक्त-गाइड- डॉ० राजेश कुमारी, जिला आयुक्त-एडल्ट- संतोष कुमार वर्मा व श्रीमती मीरा शर्मा- जिला आयुक्त कब-बुलबुल, जिला सचिव श्रीमती लक्ष्मी अरोरा, डीओसी-गाइड श्रीमती प्रभा दहिया,विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष महेश कुमार एवं प्रबंधक विनोद संगल नवीन कुमार -कोषाध्यक्ष व विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार शर्मा , सोहन पाल सिंह, डॉ० सविता सिंह, अनुराग जैन, अजय कुमार, आजादवीर आदि एवं यूनिट लीडर सहायक/हेड क्वाटर कमिश्नर ने प्रतिभाग किया। संयोजक रैली के संयोजक और जिलाआयुक्त विजय कुमार शर्मा-प्रधानाचार्य ने बताया कि रैली में जिले के विभिन्न विद्यालयों की ५३ टीमों ने प्रतिभाग किया।
कैडेट्स की आपदा प्रबंधन, नक्षत्र ज्ञान, दिशा ज्ञान, गांठे-बंधन, पुलनिर्माण और प्राथमिक उपचार इत्यादि विषयों में परीक्षाएं ली गईं। उन्होंने रैली आयोजन को सफल बनाने में जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन के अपर जिलाधिकारी श्री नरेंद्र बहादुर सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.धर्मेंद्र शर्मा के साथ ही पुलिस विभाग, अग्नि शमन विभाग, यातायात पुलिस , स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका परिषद, और अपनी विद्यालय प्रबंध समिति और पत्रकार बंधुओ के प्रति आभार व्यक्त किया।
रैली का संचालन जिला संगठन आयुक्त- भारत भूषण अरोरा ने किया। निर्णायक मंडल में अमित सैनी, आयुष चौधरी, हिदायतुल्ला खां, अनुज कुमार, पिंटू कुमार, अजय कुमार, ज्योति रानी, रितु रानी, नैना रानी, काजल व साक्षी इत्यादि रहे। तीन दिवसीय रैली का सहसंचालन अनिल कौशिक, अरुणा रानी, गुंजन चौधरी ने किया। रैली को सफल बनाने में विद्यालय स्टाफ के प्रभात गौड, सुभाष चंद, अनिल शर्मा, श्रीमती रूपम शर्मा, श्रीमती आयशा प्रवीन, अभिषेक जैन, राहुल राणा, शेर अफगन खान, वाजिद अली, विकास शर्मा, अनिल दत्त और रोहित शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।

