News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

चैन लूट के वांछित को दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शहर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर चेन लुटेरे को कथित मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से १६ हजार रुपये नकद, एक बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी ने अगस्त माह में शहर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला से चेन लूट की वारदात की थी। उसके एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि आरोपी फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर २५ हजार रुपयों का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु रात्रि गश्त पर थी। गश्त के दौरान शामली रोड बाईपास पर पुलिस ने बाइक सवार संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया, तो वह पुलिस पर गोली चलाकर भागने लगा। पुलिस की जवाबी कार्यवाई में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस, बगैर नम्बर की बाइक व १६ हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के डेरा भगीरथ निवासी कल्लू पुत्र दलीप है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने विगत २८ अगस्त को अपने साथी सचिन के साथमिलकर सर्राफा बाजार में एक महिला से सोने की चेन लूटी थी। सचिन को पुलिस ने गिरष्ट्वतार कर जेल भेज दिया था, जबकि आररोपी फरार चल रहा था। उसकी गिरष्ट्वतारी पर २५ हजार रुपयों का इनाम घोषित है। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

 

4 वांछित शाहपुर पुलिस ने दबोचे
शाहपुर।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा पोक्सो एक्ट में वांछित ०४ अभियुक्तगण को सोरम गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी से सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण शिवम पुत्र कल्लू, अनुज पुत्र कल्लू, सचिन पुत्र चन्द्रप्रकाश, अंकुश पुत्र चन्द्रप्रकाश निवासी ग्राम उमरपुर थाना बुढाना है।

 

कई गुना फीस बढ़ाने पर छात्राओं का हंगामाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) चौधरी चरण सिंह यूनिर्वसिटी मेरठ के मुकाबले मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी सहारनपुर की ओर से परीक्षा फीस कई गुना बढ़ाए जाने और दो दिन पहले ही इसका नोटिफिकेशन जारी करते हुए फीस जमा करने के लिए कम समय दिये जाने के विरोध में गुरूवार को शहर के ताराचंद वैदिक डिग्री कालेज की छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। फीस बढोतरी के खिलाफ हाथों में स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर छात्राएं सड़क पर उतर आईं और कालेज के गेट पर तालाबंदी करते हुए प्रदर्शन कर छात्राओं ने नारेबाजी की। इसके साथ ही कॉलेज से कलेक्ट्रेट तक छात्राओं ने पैदल मार्च किया और डीएम कार्यालय पर धरना देकर अपनी बात अधिकारियों तक पहुंचाई। डीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।
मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी की ओर से सेमेस्टर परीक्षा की फीस बढ़ाए जाने के विरोध में कई दिनों से कॉलेजों में प्रदर्शन और विरोध का दौर बना हुआ है। गुरूवार को शहर के नई मंडी भरतिया कालोनी स्थित ताराचंद वैदिक डिग्री कालेज की छात्राओं ने भी इसे अनुचित बताते हुए जमकर हंगामा किया। कालेज के सामने मुख्य मार्ग पर छात्राएं एकत्र हुई और शुल्क घटाए जाने की मांग रखी। छात्राएं नई मंडी स्थित कालेज के मुख्य गेट पर एकत्र होकर हाथों में स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर धरने पर बैठ गईं और कॉलेज गेट में तालाबंदी करते हुए आवागमन बंद कर दिया। इस कारण कॉलेज आने वाली शिक्षिकाओं को भी बाहर गेट पर ही खड़े रहने के लिए विवश होना पड़ा। छात्राओं का कहना था कि पहले परीक्षा का वार्षिक शुल्क एक हजार रुपये लिया जा रहा था, लेकिन अब दो सेमेस्टर की परीक्षा के लिए दो बार सात हजार रुपये का शुल्क लिया जा रहा है। सीधे तौर पर सात गुना फीस बढ़ाई गई हैं। जबकि चौ. चरण सिंह यूनिवर्सिटी में सेमेस्टर परीक्षा फीस ८०० रुपये ली जा रही है। एक ही राज्य में एक ही शासन और सरकार के अधीन चलने वाली यूनवर्सिटियों की फीस में इतना गेप अव्यवस्था को दर्शाता है। घंटों तक कॉलेज गेट पर प्रदर्शन करने के बाद छात्राएं हाथों में पोस्टर लेकर नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंची और डीएम कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ गईं।
छात्राओं के धरने की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप उनके बीच पहुंचे और समस्या सुनी। छात्राओं की ओर से जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन उनको सौंपा गया। इसमें उन्होंने परीक्षा फीस बढ़ाए जाने पर रोष जताया है। छात्राओं के अनुसार परीक्षा शुल्क बढ़ाए जाने से छात्राओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें नौ दिसम्बर तक का ही समय दिया गया है। इससे छात्राओं और उनके परिजनों को आर्थिक तथा मानसिक रूप से परेशानी उठानी पड़ रही है। उनका कहना था कि इसी समस्या को अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए आज उन्होंने यह प्रदर्शन किया। छात्राओं ने बताया कि एक हजार रुपये फीस को बढ़ाकर अब यूनिवर्सिटी द्वारा ३३५० रुपये प्रति सेमेस्टर कर दिया है। यह खुला अन्याय है।
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही परीक्षा परिणाम व्यवस्था में भी विभिन्न अनियमितताएं हैं। बार बार परीक्षा परिणाम परिवर्तित किया जा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या को ऊपर पहुंचाया जायेगा और यथा संभव निस्तारण का प्रयास होगा। वहीं ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज की प्राचार्या संगीता चौधरी का कहना है कि विवि से बात की जा रही है। छात्राओं की समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है। छात्राओं ने जो मांग उठाई है, वह कालेज के स्तर का मामला नहीं है। इसमें यूनिवर्सिटी को या शासन को ही निर्णय करना है। कॉलेज स्तर से कई बार इस सम्बंध में यूनिवर्सिटी को लिखा जा चुका है। प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से निकिता, मनज्योति, पूजा, शालिनी, अंजलि तोमर, तरन्नुम, नैना सिंह, खुशी, अंशिका, साक्षी और नेहा सहित सैंकड़ों छात्राएं शामिल रहीं।

 

समस्याओं के निस्तारण की मांग
खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भाजपा नेता राजू अहलावत ने तहसीलकर्मियां पर काम मे लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहसील प्रांगण मे धरना प्रदर्शन कर किसानो की समस्याओं के यथाशीघ्र निस्ताकरण की मांग की।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त अपने कई साथियो को साथ लेकर खतौली तहसील पहुंचे भाजपा नेता राजू अहलावत ने तहसील कर्मचारियों पर काम मे लापरवाही बरतने तथा किसानो की समस्याओ का समाधान ना करने का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया। धरनारत ग्रामीणो के बीच पहुंची एसडीएम खतौली अपर्णा यादव ने धरनारत भाकियू नेता राजू अहलावत द्वारा बताई गई समस्याओ को ध्यानपूर्वक सुनकर उन समस्याओं के जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन दिया। भाकियू नेता राजू अहलात ने एसडीएम को बताया कि किसान परिवार से जुडी एक महिला काफी बीमार चल रही है। अतः उसकी समस्या को तुरंत सुना जाए। एसडीएम द्वारा कार्यवाही के आश्वासन पर यह धरना समाप्त हो गया।

 

स्काउट गाइड शिविर के समापन पर मंत्री कपिलदेव ने किया सम्मानितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) प्रदेश के व्यावसायिक एवं कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा है कि नई शिक्षा नीति के माध्यम से सरकार ने युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाने के साथ ही रोजगारपरक शिक्षा व्यवस्था की है। स्काउंटिंग जैसी कल्याणकारी संस्था नई पीढ़ी को एक बेहतर समाज की ओर अग्रसर कर रही है । राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अग्रवाल दीपचंद्र ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज-नई मंडी, मुजफ्फरनगर में आयोजित तीन दिवसीय सर्वोत्तम कैडेट रैली के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत विश्व में एक नई उभरती हुई अर्थव्यवस्था है और उसी के अनुरूप हमें युवा पीढ़ी को तैयार करना है। जिसके लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने आवाहन किया प्रत्येक छात्र नियमित शिक्षण के साथ-साथ अपने अंदर एक स्किल विकसित करने का संकल्प लेना चाहिए और सरकार इस संकल्प को पूरा करने में पूरी मदद करेगी। इससे पूर्व अपर जिलाधिकारी- प्रशा. श्री नरेंद्र बहादुर ने प्रातः रैली स्थल पर पहुंचकर ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि आज के प्रगतिशील युग में कैडेट्स को लीक से हटकर स्किल डेवलपमेंट करने में स्काउंटिंग काफी मददगार है। समापन की पूर्व संध्या पर स्काउट- गाइड ने वृहद कैम्पफायर में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भारत और स्काउट गाइड संस्था के उपाध्यक्ष-जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में ही भविष्य की समाज में भागीदारी को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के लिए विद्यार्थियों को स्काउंटिंग जैसी संस्थाओं से जुड़कर सतत प्रयासरत रहना चाहिए। कार्यक्रम में जिला मुख्य आयुक्त- श्रीमती डॉ. कंचनप्रभा शुक्ला, जिला आयुक्त-गाइड- डॉ० राजेश कुमारी, जिला आयुक्त-एडल्ट- संतोष कुमार वर्मा व श्रीमती मीरा शर्मा- जिला आयुक्त कब-बुलबुल, जिला सचिव श्रीमती लक्ष्मी अरोरा, डीओसी-गाइड श्रीमती प्रभा दहिया,विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष महेश कुमार एवं प्रबंधक विनोद संगल नवीन कुमार -कोषाध्यक्ष व विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार शर्मा , सोहन पाल सिंह, डॉ० सविता सिंह, अनुराग जैन, अजय कुमार, आजादवीर आदि एवं यूनिट लीडर सहायक/हेड क्वाटर कमिश्नर ने प्रतिभाग किया। संयोजक रैली के संयोजक और जिलाआयुक्त विजय कुमार शर्मा-प्रधानाचार्य ने बताया कि रैली में जिले के विभिन्न विद्यालयों की ५३ टीमों ने प्रतिभाग किया। कैडेट्स की आपदा प्रबंधन, नक्षत्र ज्ञान, दिशा ज्ञान, गांठे-बंधन, पुलनिर्माण और प्राथमिक उपचार इत्यादि विषयों में परीक्षाएं ली गईं। उन्होंने रैली आयोजन को सफल बनाने में जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन के अपर जिलाधिकारी श्री नरेंद्र बहादुर सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.धर्मेंद्र शर्मा के साथ ही पुलिस विभाग, अग्नि शमन विभाग, यातायात पुलिस , स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका परिषद, और अपनी विद्यालय प्रबंध समिति और पत्रकार बंधुओ के प्रति आभार व्यक्त किया। रैली का संचालन जिला संगठन आयुक्त- भारत भूषण अरोरा ने किया। निर्णायक मंडल में अमित सैनी, आयुष चौधरी, हिदायतुल्ला खां, अनुज कुमार, पिंटू कुमार, अजय कुमार, ज्योति रानी, रितु रानी, नैना रानी, काजल व साक्षी इत्यादि रहे। तीन दिवसीय रैली का सहसंचालन अनिल कौशिक, अरुणा रानी, गुंजन चौधरी ने किया। रैली को सफल बनाने में विद्यालय स्टाफ के प्रभात गौड, सुभाष चंद, अनिल शर्मा, श्रीमती रूपम शर्मा, श्रीमती आयशा प्रवीन, अभिषेक जैन, राहुल राणा, शेर अफगन खान, वाजिद अली, विकास शर्मा, अनिल दत्त और रोहित शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।

 

फरियादियों की सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी अरविन्द बलप्पा बंगारी ने जनता दरबार के दौरान जनपद के ग्रामीण अंचल सहित विभिन्न स्थानो से आए फरियादियों की समस्या को ध्यान पूर्वक सुनकर उनमे से अधिकतर समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया तथा शेष रह गयी समस्याओं के निराकरण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।
कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पर मौजूद जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने अपने कार्यालय पर पहुंचे फरियादियो की समस्याओ को सुन उनका निस्तारण किया। इस दौरान शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, विद्युत विभाग आदि विभिन्न विभागों से जुडी अनेक समस्याए नागरिकों द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गई।

 

पानी के टैंक में डूबने से मौत
मंसूरपुर।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पानी के टैंक मे डूबने से एक मजदूर की मौत हो गई। इस हादसे से मिल प्रशासन मे हडकम्प मच गया। पुलिस ने मृतक के परिजनो को अवगत कराने के साथ शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित एक सरिया मिल मे पिछले कुछ दिनो से काम कर रहे बिहार के जिला छपरा के गांव ददरियापुर निवासी बलराम नामक व्यक्ति की आज दोपहर के वक्त रोलिंग मिल मे बने पानी के टैंक मे डूब जाने से मौत हो गई। मिलकर्मियां ने इस हादसे की सूचना मिल प्रशासन के अधिकारियों को दी। हादसे मे मजदूर की मौत की खबर से मिल प्रशासन मे हडकम्प मच गया। उन्होंने तुरंत ही मिल मालिक को इससे अवगत कराया तथा मौके पर जा पहुंचे। वहीं दूसरी और स्थानीय पुलिस को भी हादसे की जानकारी मिल अधिकारियों द्वारा दे दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही कुछ ही देर मे मंसूरपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मिल के लोगो की मौजूदगी मे पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया तथा मृतक के परिवारजनो को हादसे की जानकारी दी। मामले की जानकारी से परिजनो मे कोहराम मच गया और वे तुरंत ही मंसूरपुर के लिए रवाना हो गए। मजदूर की मौत से मिलकर्मियो मे शोक छाया हुआ है।

 

Rएसएस नेता की मां का निधन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) Rएसएस नेता कुलदीप गोयल की माताजी के निधन से जनपद मे शोक की लहर दौड गई। भाजपा सहित कई अन्य दलों के नेताओ ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व जिला व्यवस्था प्रमुख कुलदीप गोयल की माताजी का आज बीमारी के चलते निधन हो गया। इस दुखद समाचार से जनपद मे शोक छा गया। कई गणमान्य लोगां ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। दोपहर के वक्त नदी घाट स्थित शमशान घाट पर आरएसएस नेता कुलदीप गोयल की माताजी का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान अनेक लोग मौजूद रहे।

 

… मैं हू शरण तुम्हारी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) परम पूज्य गुरुदेव महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचलित जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर के महामंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर द्वारा जिला कारागार मे द्वितीय गीता पाठ का किया तथा साथ साथ कुंदन पुरा राधा कृष्ण मन्दिर मुजफ्फर नगर में शाम को श्रीमती पूजा शर्मा जी के सौजन्य से कराया गया जो की प्रतिदिन एक अध्याय का पाठ होगा सर्व प्रथम गणपति वंदना , ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय, श्री कृष्ण कृपा अमृत का पाठ, अष्टदाश गीता पाठ व द्वितीय अध्याय के पाठ के पश्चात डिप्टी जेलर मेघा सिंह राजपूत ने गीता जी के विषय में बताया कि हम यह नहीं जानते कि हमारे लिए युद्ध करना या न करना इन दोनो में से कोन सा श्रेष्ठ है अथवा यह भी नहीं जानते कि उन्हे हम जीतेंगे या हमको वे इसी प्रकार मनुष्य सनसय में रहता है कि में ये करू या न करू इसी प्रकार राधा कृष्ण मन्दिर मुजफ्फर नगर में श्री राम वीर सिंह जी ने बताया कि श्री भगवान बोले हे अर्जुन तू शोक न करने योग्य मनुष्यो के लिए शोक करता है और पंडितो के वचनों को कहता है परन्तु जिनके प्राण चले गए है और जिनके प्राण नही गए है उनके लिए भी पण्डित जन शोक नहीं करते अंत में भजनो की श्रृंखला में मेरे घर आयेंगे भगवान, में हू शरण तुम्हारी,सदा सर पर तेरा हाथ रकार्यक्रम को सफल बनाने में मेघा राजपूत, जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर से शैलेंद्र किंगर, नीरज,रामवीर सिंह, अजय गर्ग, अतुल कुमार गर्ग, सुभाष गोयल, सुभाष गर्ग, राजेश वर्मा, संजय अरोरा, देवांग वर्मा,मीनाक्षी गर्ग, पूजा शर्मा मीरा वर्मा का सहयोग रहा।

 

निकाली जागरूकता रैली
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) । नौ दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए गुरुवार सुबह रैली निकाली गई। जिला जज विनय कुमार द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

 

नेत्र शिविर का हुआ आयोजन
खतौली।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) लायंस क्लब खतौली संस्कार द्वारा निर्मल आई इंस्टीट्यूट ऋषिकेश के सहयोग से शुगर मिल हॉस्पिटल खतौली में ८७ वा निशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया गया जिसमे २४३ ओपीडी एवम् ५० मोतिया बिंद के मरीजों को ऑप्रेशन करने के लिए निर्मल आई इंस्टीट्यूट ऋषिकेश ले जाया गया।

 

बढ़ाया शुल्क वापस नही हुआ तो होगा आंदोलन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने माँ शाकुंभरी यूनिवर्सिटी द्वारा परीक्षा शुल्क बढ़ाये जाने पर रोष व्यक्त करते हुए कहा है कि माँ शाकुम्भरी यूनिवर्सिटी द्वारा पहले परीक्षा शुल्क एक हजार रुपये लिया जाता था लेकिन अब यूनिवर्सिटी द्वारा दो सेमेस्टर की परीक्षा के लिये दो बार मे सात हजार रुपये लिये जा रहे है जिसकी वजह से यूनिवर्सिटी के अधीनस्थ कालेजों की छात्राओं में भारी रोष है वही उन्होंने कहा है गरीब व मध्यम वर्गीय बच्चों के परिवारो पर अतिरिक्त बोझ पड़ने से परिवार व छात्रों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है या पड़ने वाली है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जायेग राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा है कि एक तरफ केंद्र व राज्य सरकार बेटी पढ़ाओ व बेटी बचाओ का नारा देती है वही दूसरी तरफ शिक्षा का बाजारी करण कर शिक्षा का तमाशा बनाया जा रहा है जिससे गरीब मजदूर अति पिछड़े वर्ग के बच्चों के सामने महंगी होती जा रही शिक्षा की वजह से परेशानी का सबब बनता जा रहा है वही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही माँ शाकुम्भरी यूनिवर्सिटी द्वारा बढ़ाया गया बेहताशा परीक्षा शुल्क वापस नही लिया गया तो वह यूनिवर्सिटी के खिलाफ बड़ा आंदोलन होगा।

 

मंत्री कपिल देव ने सरकार की गिनाई उपलब्धियां
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) खतौली विधानसभा के नावला ग्राम में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ मु०नगर के विधायक उ० प्र० सरकार में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने किया। ग्रामवासियों को केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में चर्चा करते हुए लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टालों का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में राजू अहलावत, ग्राम प्रधान अनुज त्यागी, जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी संजय गर्ग, भाजपा युवा नेता यश गोयल व ग्रामवासी मौजूद रहे।

 

सेवा की जगाई अलखMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) संत महेन्द्रपाल के निर्वाण दिवस पर आयोजित सर्वधर्म सम्भाव सम्मेलन में मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को मानवता पूर्ण कार्य करते हुए गरीबों की सेवा करनी चाहिए। क्योंकि हमारे धर्म शास्त्रों मे भी कहा गया है कि निर्धनों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को जीवन में एक गुरू को स्थान देना चाहिए। क्योंकि गुरू ही सच्चा मार्ग दर्शक होता है। इस मौके पर पांच सौ लोगों को गर्म वस्त्र वितरित किए गए।
दिल्ली से आए वरिष्ठ चिकित्सक डा.आमोद कुमार ने कहा कि मानवता के कार्यो से ही ईश्वर की प्राप्ति होती है। उन्होंने ईशा मसीह का उदाहरण देते हुए कहा कि ईशा मसीह ने जीवनभर मानवता की सेवा की। इस लिए आज भी उन्हें उनके अनुयायी उन्हे ईश्वर का दर्जा देते हैं। कार्यक्रम मे वक्ता के रूप मे राशिद अली, सरदार सतनाम सिंह हंसपाल, दिल्ली से आई शिखा त्यागी, डा.आर.एन. त्यागी सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में गुरू महेन्द्रपाल को समर्पित लीला अमृत नामक पुस्तिका का विमोचन किया गया। पुस्तिका के लेखक वरिष्ठ पत्रकार गोविन्द वर्मा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा वरिष्ठ समाजसेवी सत्यवीर अग्रवाल सहित कांग्रेस नेता बी.बी.गर्ग व पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक डा.अशोक सिंघल ने अपने सम्बोधन में कहा कि गुरू महेन्द्रपाल सिंह ने जीवनभर मानवता की सेवा की। डा.सिंघल ने कहा कि उनके पिता ई.कन्हैया लाल सन्त महेन्द्रपाल के परम शिष्य थे। उन्ही की प्रेरणा से इस गुरू आश्रम का निर्माण कराया गया। २३ वर्ष पूर्व सन्त महेन्द्र पाल का गोलोक प्रस्थान हो गया। उसके उपरांत यहां उनकी समाधी बनाई गई। जिसमें दूर दूर से सन्त जी के शिष्य आकर नमन करते हैं। डाअशोक सिंघल ने बताया कि वे मूलरूप से ग्राम बोपाडा के रहने वाले हैं इसी कारण इस गांव मे आश्रम का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि सन्त जी की प्रेरणा से वे मानवता के कार्यो के लिए पूर्णतरू समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि मानवता पूर्ण कार्यो के कारण ही इस आश्रम का नाम मानवता धाम आश्रम रखा गया है।
कार्यक्रम का संचालन तरूण गोयल एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में सभासद देवेश कौशिक, सभासद मौ.खालिद, सभासद बिजेन्द्र पाल, किसान चिन्तक कमल मित्तल, समाजसेवी इन्जि. अशोक अग्रवाल सहित काफी संख्या मे गणमान्य लोग मौजूद रहे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 10 =