फिल्मी चक्कर

TMKOC: Monaz Mevawalla ने किया जेनिफर मिस्त्री को रिप्लेस

TMKOC  शो दयाबेन यानी दिशा वकानी की वापसी को लेकर चर्चा में था. हालांकि दयाबेन तो नहीं आई, लेकिन मेकर्स को सोशल मीडिया पर फैंस ने काफी ट्रोल किया. साथ ही खूब बुरा-भला भी कहा क्योंकि सबको यही लगा कि दयाबेन सच में वापस आ जाएगी.

जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल जो मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी का रोल निभाती थी, शो को छोड़ चुकी है. जेनिफर ने निर्माता असित कुमार मोदी और अन्य पर गंभीर आरोप लगाया था. जिसके बाद सीरियल कई अन्य वजहों से चर्चा में आ गया था. अब मेकर्स को जेनिफर का शो में रिप्लेसमेंट मिल गया है और वो है मोनाज मेवावाला. चलिए आपको बताते है कौन है मोनाज.

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेनिफर मिस्त्री ने पहले मिसेज सोढ़ी की भूमिका निभाई थी, लेकिन मेकर्स के साथ अनबन की वजह से उन्होंने सीरियल को इसी साल अप्रैल में छोड़ दिया था. अब मिसेज रोशन सिंह सोढी के रोल में मोनाज मेवावाला दिखेंगी. मोनाज कुछ टीवी शोज में काम कर चुकी है. मोनाज के माता-पिता का नाम फिरदौस मेवावाला और आशा फिरदौस मेवावाला था. एक्ट्रेस ने कसूर सहित कई फिल्मों में काम किया है. उनकी उम्र 37 साल है और उन्होंने मुंबई में पढ़ाई की है. वो एक साल्सा डांसर भी है. मोनाज के पास एक पेट डॉग है, जिसके साथ वो अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियोज पोस्ट करती रहती है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मोनाज मेवावाला ने जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल को रिप्लेस कर लिया है. ईटाइम्स से बात करते हुए जेनिफर ने कहा, इस बार जब मैंने 7 मार्च को शो छोड़ा तो मुझे पूरा विश्वास था कि मैं वापस नहीं लौटूंगी. तो पूरी टीम से लगाव खत्म हो गया. मैं इस दिन के लिए तैयार और तैयार था. शो में नए रोशन के रूप में मोनाज के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, मैं उस व्यक्ति को आशीर्वाद देना चाहती थी जो यह भूमिका निभाने के लिए मेरी जगह आ रही है. मैं चाहती हूं कि व्यक्ति सुखी और समृद्ध हो. मैं चाहती हूं कि नये व्यक्ति को भी दर्शक स्वीकार करें. क्योंकि स्वीकार्यता नहीं होगी दर्शकों की तो चीजें मुश्किल हो जाती हैं.

 

तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 15 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. सीरियल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं. बीते 6 सालों से दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी इन-दिनों अपनी फैमिली के साथ टाइम बिता रही है. वह जब प्रेग्नेंट थी, तब उन्होंने सीरीयल के ब्रेक लिया था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21234 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + 17 =