उत्तर प्रदेश

Lucknow: Sahara Hospital को मैक्स हेल्थकेयर ने 940 करोड़ में खरीदा

मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लि. (एमएचआईएल) ने Lucknow स्थित 550 बिस्तर वाले सहारा अस्पताल को खरीद लिया है। यह सौदा लगभग 940 करोड़ रुपये में हुआ है। मैक्स हेल्थकेयर ने शुक्रवार को कहा कि उसने स्टारलिट मेडिकल सेंटर प्रा. लि की 100 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के समझौते पर हस्ताक्षर किया है। स्टारलिट के पास सहारा अस्पताल का मालिकाना हक है जो अब मैक्स के पास आ जाएगा।

Lucknow गोमतीनगर के विराज खंड में स्थित सहारा अस्पताल फरवरी 2099 में खुला था। बीते 14 सालों से यह यूपी और बाहर के विभिन्न हिस्सों के मरीजों के लिए खास था। हर साल यहां करीब 2 लाख मरीज इलाज के लिए आते हैं। 

सहारा अस्पताल Lucknow के गोमती नगर में तकरीबन 27 एकड़ क्षेत्र में फैला है। यह अस्पताल एनएबीएल और एनएबीएच मान्यता के साथ सुपर स्पेशलिटी अस्पताल है। इस बहुमंजिला अस्पताल में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, सर्जरी, कार्डियोलॉजी, पल्मोनोलॉजी और डायग्नोस्टिक सुविधाओं जैसी कई स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसी परिसर में 100 सीटों की क्षमता वाला एक नर्सिंग कॉलेज भी चलता है। गौरतलब है कि सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय का पिछले महीने ही निधन हो गया था।

मैक्स के प्रबंधन निदेशक (एमडी) अभय सोई ने कहा कि हम बहुत खुश हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए यह सौदा हमारी रणनीति के अनुरूप है। इस सफल सौदे के बाद हम लखनऊ में मौजूदगी से उत्तर प्रदेश समेत आस पास के राज्यों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे।

मैक्स हेल्थकेयर लिमिटेड ने 940 करोड़ रुपये में सहारा को खरीदने की यह डील फाइनल की है। इससे पहले सहारा अस्पताल का मालिकाना हक स्टारलिट मेडिकल सेंटर प्राइवेट लिमिटेड के पास सुरक्षित था। मैक्स हेल्थकेयर ने स्टारलिट मेडिकल सेंटर में 100 फीसदी हिस्सेदारी हासिल कर ली है। इसकी एंटरप्राइजेज वैल्यू 940 करोड़ की बताई जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + seventeen =