Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar जिंप अध्यक्ष ने किया टैबलेट और मोबाइल का वितरण

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)उत्तर प्रदेश में अध्ययन कर रहे युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण के लिए उत्तर प्रदेश टैबलेट एवम् स्मार्ट फोन वितरण योजना के अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर योगा एवं स्वास्थ्य विज्ञान महाविद्यालय मुजफ्फर नगर में छात्र छात्राओं को जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने स्मार्ट फोन वितरीत किये ।
लगभग ३७ छात्र एवं छात्राएं इस योजना के लाभ से लाभान्वित किये गए । जिला पंचायत अध्यक्ष ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक युग में तकनीकी शिक्षा एवं विश्व स्तरीय तकनीक के अनुरूप बढ़ने का समय है छात्रों को सकारात्मक विचार एवं लक्ष्य को ध्यान में रखकर आगे बढ़ना होगा
केंद्र और राज्य सरकार छात्रों के चहुमुखी विकास के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है और इसी के अंतर्गत शिक्षा के उत्थान के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं लागू की जा रही हैं।
कार्यक्रम को प्रबंध  अरुण खंडेलवाल प्राचार्य  अरविंद कुमार सिंह ने भी संबोधित किया ।इस अवसर पर प्रमोद कुमार तिवारी ,प्रवीण कुमार सदस्यगण प्रबंध समिति ,सुनील गोयल  ,रामकुमार शर्मा जिला संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ,  रविन्द्र सिंह सहकारिता प्रकोष्ठ शिक्षक एवं शिक्षिकाएं आदि उपस्थित रहे ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × two =