Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: किसानो की समस्या को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भाकियू कार्यकर्ताओं ने  कचहरी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को सम्बोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को सौंपा। जिसमें भाकियू कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याआें से अवगत कराया। 
   महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के नाम सौंपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि हाल ही में संयुक्त किसान मोचार्द्य के कई नेताओं को दिल्ली पुलिस सहित केन्द्र सरकार की जांच एजेंसियो द्वारा उन्हे कार्पोरेट समर्थक कृषि अधिनियमों को निरस्त करने की मांग को लेकर राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर 13 महीने लंबे चले एतिहासिक किसान संघर्ष से संबंधित दर्ज मामलो मे फंसाने के लिए जानबूझकर किए गए अनुबंधित कार्यो की और खींचना चाहते हैं।
इसके कारण हुए अपमान व पीडा से अवगत कराया। केंद्र सरकार ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के सचिव द्वारा हस्ताक्षरित लिखित पत्र के आधार पर एसकेएम के साथ एक समझौता किया था। जिसके आधार पर एतिहासिक किसान संघर्ष को स्थगित कर दिया गया था। पत्र मे स्पष्ट रूप से कहा गया था कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और हरियाणा की राज्य सरकारें किसान संघर्ष के सभी मामलों को वापिस लेने के लिए पूरी तरह से सहमत हैं।
साथ ही पत्र मे केन्द्र सरकार और केन्द्र शासित प्रदेशां मे उसकी एजेंसियां और प्रशासन ने किसानो के संघर्ष से सम्बन्धित सभी मामलों को वापिस लेने की सहमति व्यक्त की थी। और अन्य सभी राज्य सरकारो से भी किसानो के संघर्ष के खिलाफ ऐसे सभी मामलों को वापिस लेने का अनुरोध करने की बात कही थी। ज्ञापन मे किसानो की विभिन्न समस्याओ से अवगत कराया गया।
ज्ञापन सौपने वालो मे भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, महासचिव श्यामपाल सिंह, मण्डल अध्यक्ष विकास शर्मा, संजय त्यागी उपाध्यक्ष, मोनू प्रधान ब्लॉक पुरकाजी, प्रमोद आदि विभिन्न कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 15 =