उत्तर प्रदेश

पैगंबर पर टिप्पणी के आरोपी Aligarh Muslim University छात्र पर मुकदमा दर्ज

Aligarh Muslim University अल्लामा इकबाल हॉल में पैगंबर पर टिप्पणी के आरोप में 12वीं के बिजनौर निवासी छात्र पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथी छात्र की तहरीर पर प्रॉक्टर कार्यालय की संस्तुति पर सिविल लाइंस पुलिस ने यह कार्रवाई की है। वहीं, एएमयू इंतजामिया के स्तर से मामले में जांच की जा रही है।

कासगंज निवासी छात्र ने तहरीर में बताया कि वह एएमयू में 12वीं कक्षा का छात्र है। 12 दिसंबर को वह साथियों के साथ हॉस्टल में मौजूद था। तभी वहां 12वीं का ही बिजनौर निवासी छात्र पहुंचा। वह छात्रों के समूह के सामने पैगंबर के बारे में गलत शब्द कहने लगा। जब उसे रोका तो गालियां देने लगा।

धमकी देते हुए कहा कि तुमसे जो हो कर लेना। वह ऐसा कहेगा। जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होने के आधार पर धारा 295ए, 504, 506 के तहत उस पर मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी सीओ तृतीय सुमन कनौजिया ने मुकदमे की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रॉक्टर कार्यालय से मिली तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है।

चार माह पहले हुए छात्रों के विवाद में फलस्तीन व भारत को लेकर कुछ कहासुनी हुई थी। तभी बिजनौर के छात्र पर यह आरोप लगा था। इसी विवाद में 12 दिसंबर को उसे साथियों द्वारा पीटा गया। वहीं, मामले में दो दिन पहले उसे निलंबित करने की बात एएमयू इंतजामिया द्वारा कही गई है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 17 =