Karnataka: प्रेम प्रसंग के बाद हुआ दिलदहला मामला, मुख्यमंत्री ने दी कड़ी कार्रवाई की आश्वासन
Karnataka बेलगावी जिले में एक दिलदहला घटना सामने आई है जहां एक युवक प्रेम प्रसंग के बाद अपने गाँव की एक लड़की को लेकर भाग लिया। इस घटना के बाद लड़की के परिवार ने उस युवक के घर पर हमला किया है।
घर में तोड़फोड़ के बाद उसकी मां को घसीटते हुए लड़की के घर वाले बाहर ले आए और उन्हें निर्वस्त्र अवस्था में एक बिजली के खंभे से बांध दिया. मामले के तूल पकड़ने के बाद अब इसपर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया का बयान भी सामने आया है. उन्होंने घटना में शामिल सभी लोगों पर सख्त से सख्त एक्शन लेने का आश्वासन दिया है.
पुलिस के मुताबिक बेलावी जिले के न्यू वंटामुरी गांव की यह घटना है. 18 वर्षीय लड़की प्रियंका की सगाई किसी अन्य युवक के साथ परिवार वालों ने तय कर दी थी. सगाई होने से ठीक पहले वो गांव के ही रहने वाले 24 वर्षीय युवक अशोक के साथ फरार हो गई. दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे से प्रेम करते थे. रात करीब साढ़े 12 बजे दोनों भाग गए. घटना से नाराज प्रियंका के घर वाले आधी रात को अशोक के घर पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा किया.
पुलिस के मुताबिक गुस्साए प्रियंका के परिजनों ने अशोक के घर पर हमला बोल दिया. काफी तोड़फोड़ करने के बाद वो अशोक की मां को घसीटते हुए घर से बाहर ले आए. उनके साथ न सिर्फ मारपीट की गई बल्कि निर्वस्त्र अवस्था में उन्हें खंभे से बांध दिया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही वो तुरंत मौके पर पहुंचे और महिला को मुक्त कराया गया. इस संबंध में कुल सात लोगों को अबतक गिरफ्तार किया जा चुका है.

