उत्तर प्रदेश

Aligarh: जबरन शादी कराने व पति पर दुष्कर्म करने का आरोप

Aligarh बरला थाना क्षेत्र के एक गांव की बेटी ने अपने पिता पर पैसे लेकर जबरन शादी कराने व पति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पिता और पति दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव की बेटी की शादी लगभग एक माह पूर्व जनपद बुलंदशहर के एक गांव में की गई थी। उसके पिता ने वर पक्ष से पैसे लेकर यह शादी कर दी। उसे जबरन ससुराल भेज दिया गया था। एक माह बाद वह किसी तरह वहां से भाग निकली।

वकील के माध्सम से थाना बरला में पति व पिता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर दी। थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि किशोरी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी पिता व पति को पकड़ कर जेल भेज दिया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =