भोपा/Muzaffarnagar- सड़क हादसे में एक की मौत, कई घायल
भोपा। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)ट्रक की चपेट मे आकर ई-रिक्शा सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में ई-रिक्शा मे सवार 7 लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
जानकारी के अनुसार आज सुबह भोपा थाना क्षेत्र की गंगनहर पटरी के समीप ट्रक की चपेट मे आकर कस्बा भोपा निवासी ई-रिक्शा सवार जसबीर उर्फ काला की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में ई-रिक्शा मे सवार 7-8 सवारियां घायल हो गई। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक अपने ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। इस हादसे पर घटना स्थल पर एकत्रित ग्रामीणो ने पुलिस को मामले से अवगत कराया।
सडक हादसे मे एक व्यक्ति की मौत की सूचना से पुलिस मे हडकम्प मच गया। कुछ ही देर मे स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर जा पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से जब मृतक की पहचान का प्रयास किया तो उसकी पहचान कस्बा भोपा निवासी जसबीर उर्फ काला के रूप मे हुई।
पुलिस ने परिजनो को इसकी सूचना दी। जगबीर की मौत की खबर से उसके परिवारजनो मे शोक छा गया। परिजन तथा कुछ अन्य लोग तुरंत ही मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया तथा उक्त हादसे के घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

