Muzaffarnagar News-खेलों में चैंपियन बुढ़ाना ब्लॉक ओवरऑल
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बुढ़ाना ब्लॉक ओवरऑल चौंपियन रहा। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। १६ दिसंबर से स्टेडियम में मंडलीय खेल होंगे।
स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक संजय कुमार कुशवाहा ने गुब्बारे छोड़कर शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राथमिक स्तर की बालिका वर्ग की लंबी कूद में ब्लॉक बुढ़ाना से सुहाना, खो-खो में बुढ़ाना, कबड्डी में चरथावल, ४०० मीटर दौड़ में चरथावल से सुहाना, २०० मीटर दौड़ में मोरना से जोया, १०० मीटर दौड़ में ब्लॉक बुढ़ाना से फलक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग की लंबी कूद में बुढ़ाना से कैफ, खो-खो में खतौली, कबड्डी में बघरा, जिम्नास्टिक में चरथावल से वलीउल्लाह, ४००, २०० मीटर दौड़ में बुढ़ाना से राहुल, १०० मीटर दौड़ में बुढ़ाना से कैफ ने जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक संजय कुमार कुशवाहा, बीएसए शुभम शुक्ला और जिला खेल व्यायाम शिक्षक राकेश राठी ने विजेता टीम व खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
उच्च प्राथमिक स्तर की बालिका वर्ग की टेबल टेनिस में बुढ़ाना, बैडमिंटन डबल में बघरा, बैडमिंटन सिंगल में मोरना, वॉलीबाल में बघरा, रिले दौड़ में पुरकाजी, खो-खो में शाहपुर, लंबी कूद में बुढ़ाना से खुशी, तश्तरी फेंक में बघरा से सृष्टि, पीटी में चरथावल, कबड्डी में चरथावल, २०० मीटर दौड़ में बघरा से महक, ४०० व ६०० मीटर दौड़ में बुढ़ाना से सीमा, १०० मीटर दौड़ में मोरना से जोया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग की टेबल टेनिस में बुढ़ाना, बैडमिंटन डबल में बुढ़ाना, बैडमिंटन सिंगल में चरथावल, वॉलीबाल में बघरा, ४०० मीटर की रिले दौड़ में बुढ़ाना, तश्तरी फेंक में बघरा से विक्की, फुटबॉल में मोरना, लंबी कूद में ब्लॉक सदर, खो-खो में बुढ़ाना, जिम्नास्टिक में शाहपुर से मयंक, ४०० मीटर दौड़ में बुढ़ाना से मोईन, २०० मीटर दौड़ में बुढ़ाना से रिहान, ६०० मीटर दौड़ में चरथावल से मुदस्सिर, १०० मीटर दौड़ में चरथावल से शोएब ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर बीईओ पंकज अग्रवाल, सुनील कुमार डबराल, ध्यानचंद, ज्योति प्रकाश तिवारी, कमलेश बाबू, संजय भारती, किरण यादव, राकेश गौड़, अमरवीर सिंह, शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजीव बालियान, बालेंद्र कुमार, अवनीश राठी, वंदना बालियान, रईसुद्दीन राणा, व्यायाम शिक्षक सुकेश कुमार, रामरतन, संजीव कुमार, प्रवीण कुमार, बाबू राजेंद्र शर्मा, राशिद अली, सरफराज आलम, सुभाष कुमार, अजय शर्मा, कपिल तोमर, मेहराज खालिद मौजूद रहे।

