उत्तर प्रदेश

Aligarh: ग्रुप ऋण का पैसा इकट्ठा कर लौट रहे फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूट

Aligarh टप्पल थाना क्षेत्र के गांव मालव से 19 दिसंबर की शाम महिला समूह ग्रुप ऋण का पैसा इकट्ठा कर लौट रहे एक फाइनांस कंपनी के कर्मचारी से बदमाश एक लाख बीस हजार रुपये नकद, लैपटॉप व फोन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में लगी है।

पीड़ित धीरज पुत्र सुभाष चंद्र निवासी सिरौली थाना छर्रा ने बताया कि 19 दिसंबर की शाम सवा सात बजे वह टप्पल गांव से महिला ग्रुप से लोन के रुपये लेकर बाइक से जैदपुरा गांव के रास्ते अपने ऑफिस बाजना नौझील जा रहा था।

Aligarh जैदपुरा गांव के रास्ते में दो पैदल आ रहे नकाबपोश बदमाशों ने बाइक में पैर मारकर उसे गिरा दिया और बैग व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। बैग में एक लाख बीस हजार रुपये व लैपटॉप थे। थाना प्रभारी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि मुकदमा लूट में पंजीकृत कर दिया है। विवेचना जारी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21296 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + twenty =