Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बुढ़ाना ब्लाक के जौला यूथ क्लब का पहला वार्षिकोत्सव मनाया

बुढ़ाना। बुढ़ाना ब्लाक के गांव जौला में स्थित मिशन एजुकेशन एकेडमी में जौला यूथ क्लब का पहला वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसमें शायरों ने अपनी शायरी पेशघ् कर वाहवाही लूटी।

कार्यक्रम में अध्यक्षता बाबा गुलाम मोहम्मद व एंकरिंग पत्रकार नसीम कुरैशी व शायर तारिक उस्मानी ने की। सर्वश्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए पत्रकार नसीम कुरैशी व फ्री शिक्षा देने पर नाजमा राणा सहित अन्य लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन करने पर सम्मानित किया गया। यहां आये शायर हकीम अफजाल अहमद बुढानवी ने पढा ना जाने कितने तूफां से लडा है, वो बूढा पेड़ तन्हा खड़ा है, घमंड था उसको अपने बाजुओं पर, वो परिंदा आज मुंह के बल पड़ा है।

शायर गुलजार बुढानवी ने पढा कि हाय क्या दांव था सियासत का, खात्मा हो गया मुहब्बत का, खेतियां प्यार की उगे कैसे, बीज बोया गया है नफरत का।

इजहार अहमद ने पढा कि ये काम आशिकी में निराला करूंगा मैं, दिल को बनाके गेंद उछाला करुंगा में, अरमान यूं भी देके निकाला करुंगा में, देंगे तलाक लोग हलाला करुंगा में।

मुनव्वर हसन ने पढा खून से हमने सींचा इसे, कैसे हम ये चमन छोड़ दें, मेरे दिल में बसा है कोई, कैसे उसको हसन छोड़ दे। रजा शाहपुरी ने पढा अलल ऐलान कहता हूं मैं बा ईमान कहता हूं, सब हिंदुस्तान कहते हैं मैं अपनी जान कहता हूं। शायर सागर सैनी ने पढा पूजा भी हम करेंगे हम ही अजान देंगे, तुमने दिए हैं दंगे और हम अमान देंगे

तुम लाख गुलसिता में फैलाओ बदगुमानी, हम आपको बहारें हिंदुस्तान देंगे। शायर तारिक उस्मानी ने पढा हमारे सीनों में बिस्मिल भगत अशफ़ाक़ का दिल है, सो हमने सामने बोला है क़ातिल के तू क़ातिल है, तेरी शमशीर से बंदूक़ से जा हम नही डरते, हमारी परवरिश में कर्बला का दर्स शामिल है।

वकील चौधरी ने पढा दबी कुचली हुई सब ख्वाहिशों के पर निकल आये, जरा पैसा हुआ तो चींटी के पर निकल आये, अभी उड़ते नहीं हैं तो फाख्ता के साथ हैं बच्चे, अकेला छोड़ देंगे मां को जिस दिन पर निकल आए। यहां जौला यूथ क्लब के द्वारा एक साल तक गांव में कराये गये विकास कार्यों की प्रर्दशनी भी लगाई गई।

यहां राजपूत वैलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राव अब्दुल सत्तार, अकरम बच्चन, यूपी के पूर्व मंत्री फारूख हसन, फिल्म कास्टिंग डायरेक्टर दीपक राजपूत, रईस मंदवाडा, राशिद अजीम, मास्टर फारुख, हुसैन अहमद, मोमीन हसन व महबूब मलिक आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की सफलता पर जौला यूथ क्लब अध्यक्ष गुलरेज एडवोकेट व सचिव जीशान अहमद ने सभी का आभार जताया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =