Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नवनियुक्त एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गी ने ने कार्यभार संभाला

मुजफ्फरनगर। युवा आईपीएस ने अर्पित विजय वर्गी ने आज जनपद के नए एसपी सिटी के रूप मे अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। उल्लेखनीय है कि एसपी सिटी सतपाल अंतिल का बीते दिनो एसपी फतेहपुर के पद पर स्थानान्तरण हो गया।

एसपी सिटी सतपाल अंतिल के स्थानान्तरण के पश्चात सहारनपुर से स्थानान्तरित होकर आए आईपीएस अर्पित विजय वर्गी ने आज कचहरी स्थित एसपी सिटी कार्यालय पहुंच कर जनपद के नए एसपी सिटी के रूप मे कार्यभार ग्रहण कर लिया।

एसपी सिटी का चार्ज ग्रहण करने के पश्चात मीडिया से रूबरू होते हुए नवागत एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता क्राइ्रम पर कंट्रोल करना व जिले मे शांति व्यवस्था कायम कराना है।

उन्होने कहा कि महिला सुरक्षा के प्रति विशेष अभियान की जरूरत है। महिलाओ को उनका हक दिलाया जाएगा।

एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गी ने कहा कि जिले मे पूर्व अधिकारी के द्वारा जो कार्य अच्छे किए जा रहे वो सराहनीय होंगे उन सभी कार्यो को लगातार आगे बढाया जाएगा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + four =