Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: बार संघ वार्षिक चुनाव सम्पन्न

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)जिला बार संघ के वार्षिक चुनाव के कारण आज दिनभर कचहरी परिसर में गहमा-गहमी बनी रही। बार संघ अध्यक्ष एवं महासचिव सहित विभिन्न पदो पर होने वाले मतदान को लेकर अधिवक्ताओं के बीच चुनावी चर्चा होती रही।

जिला बार संघ की एल्डर्स कमैटी के निर्देशन मे पूर्व निर्धारित चुनावी कार्यक्रम के अनुसार आज कचहरी परिसर स्थित फैंथम हॉल के सभागार में बार संघ अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदि विभिन्न पदों के लिए चुनावी व्यवस्थाओं के बीच मतदान कार्य सम्पन्न हुआ।

मुख्य चुनाव अधिकारी रौनक अली जैदी एडवोकेट, सहायक चुनाव अधिकारी उदयवीर सिंह पोरिया, तरूण गोयल एड., आमोद कुमार, सतेन्द्र तोमर, राजीव शर्मा, मदन लाल आदि सहायक चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी में सुबह 8 बजे से शाम करीब 5 बजे तक मतदान हुआ। चुनाव के कारण पिछले कई दिनो से कचहरी परिसर में अधिवक्ताओ के बीच अक्सर चुनावी चर्चाए होती रही।

उल्लेखनीय है कि जिला बार संघ के वार्षिक चुनाव में बार संघ अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदि विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग 5 गुट चुनाव मैदान मे हैं। जिनमें जिला बार संघ अध्यक्ष पद हेतु पूर्व में कई बार अध्यक्ष रहे राजेश्वर दत्त त्यागी एड., महासचिव धर्मेन्द्र सिंह बालियान, वरिष् उपाध्यक्ष के लिए अशोक कुमार चौहान, कोषाध्यक्ष पद के लिए अरूण धारीवाल, ूदूसरे ग्रुप से बार संघ अध्यक्ष पद के लिए पूर्व जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट,बार संघ महासचिव पद के लिए सुरेन्द्र कुमार मलिक, वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार चौहान, कोषाध्यक्ष पद के लिए दीपक अरोरा आदि चुनाव मैदान मे हैं। बार संघ चुनाव लड रहे इसी क्रम में जिला बार संघ अध्यक्ष पद के लिए नवाब अली चौधरी, बार संघ महासचिव पद के लिए संजीव कुमार उर्फ प्रधान, वरिष्ठतम उपाध्यक्ष सोरन सिंह तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए हिमांशु कुमार कौशिक आदि अधिवक्ता प्रत्याशी के रूप मे चुनाव लड रहे हैं।

जिला बार संघ के इस वाषिक चुनाव में बार संघ के अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता कामरान हसनैन, महासचिव पद के लिए जिला बार संघ के पूर्व मे महासचिव रह चुके प्रदीप कुमार मलिक एड., कोषाध्यक्ष सनसबीर मलिक आदि प्रत्याशी हैं।

बार संघ चुनाव मे अध्यक्ष पद के लिए गुलबीर सिंह वर्मा, महासचिव पद के लिए अशोक कुमार शर्मा, वरिष्ठतक उपाध्यक्ष के लिए अशोक कुमार चौहान, कोषाध्यक्ष के पद के लिए हिमांशु कुमार कौशिक चुनाव लड रहे है।।बार संघ में करीब 2300 मतदाता हैं। जिला बार संघ के चुनाव में मतदान के लिए बार संघ से जुडे अधिवक्ताओ ने कतारबद्ध हो अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश्वर दत्त त्यागी, प्रमोद त्यागी, कामरन हसनैन, श्यामाचरण पंवार एड., आशुतोष राठौर एडवोकेट, राजीव गोस्वामी, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य विकास वर्मा एडवोकेट सहित जिला बार संघ से जुडे सैकडो अधिवक्तागण मौजूद रहे।

 

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- panwar@poojanews.com

Shyama Charan Panwar has 358 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × two =