Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: रालोद ने पुलिस भर्ती में आयु सीमा की बढोत्तरी की मांग के लेकर दिया ज्ञापन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय लोकदल ने पुलिस भर्ती की आयु सीमा मे बढोत्तरीकिये जाने की मांग को लेकर कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित एक ज्ञापन सौंपा।

रालोद प्रान्तीय नेतृत्व के आहवान पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर के वक्त सरकूलर रोड स्थित रालोद जिला कार्यालय पर एकत्रित पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी तथा भारी संख्या मे पहुंचे युवा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष संदीप मलिक के नेतृत्व में पैदल मार्च कर कचहरी पहुंचे। कलैक्टै्रट में एकत्रित रालोद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीम अपर्णा यादव को सौंपा।

ज्ञापन मे अवगत कराया कि सरकार द्वारा पुलिस भर्ती की आयु सीमा 18 से 22 वर्ष निर्धारित की गई है। उसे कम से कम तीन वर्ष बढाते हुए पुलिस भर्ती की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष कर देनी चाहिए। ज्ञापन मे अवगत कराया कि 23 दिसंबर 2023 को पुलिस विभाग ने 60244 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी किया है। जिसमें फार्म 27 दिसंबर से 16 जनवरी तक भरे जाएंगे।

श्रीमान इन पदों का इंतजार लाखो युवा वर्षो से कर रहे थे। क्योकि इससे पूर्व वर्ष 2018 में सिपाही भर्ती आई थी। ऐसे युवा जो लगातार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। उनकी आयु 22 वर्ष से अधिक हो गई है। वो इस भर्ती मे शामिल नही हो पाएगे। अतः युवाओ को रोजगार की दृष्टिगत सरकार को इस और गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक,मण्डल अध्यक्ष प्रभात तोमर, पूर्व मंत्री योगराज सिंह,सार्थक लाटियान,सुधीर भारतीय आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − four =