Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मां बेटी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव हरियाखेडा में मां बेटी की संदिग्ध हालातों में मौत हो गयी। मां बेटी की मौत से गांव में सनसनी फैल गयी और सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी और पंचनामा भरकर परीक्षण के लिए भेज दिया।

पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव हरियाखेडा निवासी 52 वर्षीय मिथलेश पत्नी विजयपाल व उसकी पुत्री 23 वर्षीय मुकेश की अपने घर में संदिग्ध हालातों में मौत हो गयी। मां बेटी की मौत की सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड जुट गयी और गांव में सनसनी फैल गयी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस में हडत्रकम्प मच गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को परीक्षण के लिए भेज दिया। बुढाना कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस जांच पड़ताल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही केरगी अभी इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 13 =