अखिलेश वर्मा की गिरफ्तारी की सूचना पाकर सैदखानपुर चौराहा जाम, जमकर नारेबाजी
सिरौलीगौसपुर । सैदखानपुर रेलवे स्टेशन चौराहे से अकबरपुर के रास्ते रोहिला नगर ऊंटवा खजुरी की तरफ किसान यात्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव के निर्देश पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बाराबंकी अखिलेश वर्मा की अगुवाई में निकाली जानी थी।
जिसकी सूचना पुलिस प्रशासन को मिल गई। सूचना पाकर आनन-फानन में बिल्कुल सुबह पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष अखिलेश वर्मा को दरियाबाद कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
अखिलेश वर्मा की गिरफ्तारी की सूचना पाकर जिला उपाध्यक्ष बाल गोविंद वर्मा की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सैदखानपुर चौराहा जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी करने लगे।
भीड़ इकट्ठी होने और प्रदर्शन करने की सूचना पर तत्काल दरियाबाद कोतवाली पुलिस द्वारा प्रदर्शन को रुकवा दिया गया। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता व किसान पूर्व ब्लाक प्रमुख दरियाबाद संतोष वर्मा के सैदखानपुर स्थित बालाजी ब्रिक फील्ड पर पहुंच गए।
जहां पर संतोष वर्मा की अगुवाई में जमकर नारेबाजी करने लगे भीड़ ज्यादा बढ़ती देख पुलिस प्रशासन द्वारा अपने उच्च अधिकारियों को सूचना की गई।
जिसके बाद सभी कार्यकर्ताओं व किसानों को भट्ठे पर ही रोक लिया गया और एसडीएम रामसनेहीघाट देवांशु पटेल जी के साथ क्षेत्राधिकारी रामनगर भारी पुलिस बल के साथ बालाजी ब्रिक फील्ड पहुंच गए।
जहां पर कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया गया और उनसे राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन लिया गया और साथ ही अखिलेश वर्मा को रिहा करने का आश्वासन भी दिया गया।
इस पर भी न मानने पर पूर्व ब्लाक प्रमुख दरियाबाद संतोष वर्मा के साथ बाल गोविंद वर्मा व उमेश प्रधान गंगोली को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद रिशु पांडे, जितेंद्र यादव, अशोक श्रीवास्तव, करणवीर सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता कोतवाली दरियाबाद गए जहां पर उन्होंने अपनी गिरफ्तारी दी। लगभग 2 घंटे के बाद सभी को पुलिस प्रशासन द्वारा रिहा कर दिया गया।

I am forever thought about this, appreciate it for posting. Gretna Dud Adaurd
I conceive other website proprietors should take this site as an model, very clean and fantastic user genial design.
Well I truly liked reading it. This subject procured by you is very useful for correct planning. Edie Les Ruhl
I was looking through some of your articles on this site and I conceive this internet site is really informative! Keep on putting up.
Way cool! Some extremely valid points! I appreciate you penning this post and the rest of the site is really good. Del Alasteir Australia