उत्तर प्रदेश

Saharanpur: सिरफिरे युवक ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी

Saharanpur  सहारनपुर के नागल थाना इलाके में एक सिरफिरे युवक ने खौफनाक कांड कर दिया. युवक को चार महीने से उसकी पत्नी ने घर में नहीं घुसने दिया था. इस पर गुस्साए युवक ने बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. इतना ही नहीं आरोपी ने अपनी इहलीला भी समाप्‍त कर ली. घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शव बरामद कर लिये हैं.

जानकारी के मुताबिक, नागल थाना इलाके के कस्बे में रहने वाले सोमपाल नाम के युवक ने पत्नी की हत्या कर दी. दरअसल, युवक चार साल पहले दुष्कर्म के मामले में जेल गया था. उसके खिलाफ सुसराल पक्ष के रिश्तेदार की बेटी से दुष्कर्म का आरोप था. फिर चार महीने पहले ही उसकी मां ने जमानत कराई थी, जेल से छूटने के बाद वह घर पहुंचा, लेकिन पत्नी ने उसे घर में नहीं घुसने दिया. वह घर की बजाए किसी अन्य जगह पर रह रहा था.

पत्नी के घर में नहीं घुसने देने से सोमपाल नाराज था. इसके बदला लेने के लिए वह बीती रात करीब दो बजे अपने घर में घुस गया. उसकी आवाज सुनकर पत्नी जाग गई, लेकिन दोनों बेटे सोते रहे. दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो बेटे भी जाग गए. फिर युवक ने बेहरमी से पत्नी की हत्या कर दी. बेटों के शोर मचाने पर लोग जमा हो गए. जब तक पुलिस पहुंचती तब तक सोमपाल ने बरामदे में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21298 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 2 =