वैश्विक

Qatar में मौत की सजा पाए 8 पूर्व नौसैनिकों को मिली राहत

Qatar में भारत के आठ नौसैनिक जिन्हें मौत की सजा मिली थी उन्हें अब राहत मिली है. विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कतर की एक अदालत ने जासूसी के एक कथित मामले में भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को सुनायी गयी मौत की सजा को कम कर दिया है. साथ ही मंत्रालय ने अपने बयान में यह कहा है कि हमने ‘दहारा ग्लोबल’ मामले में कतर की अपीलीय अदालत के आज के फैसले पर गौर किया, जिसमें सजा कम कर दी गई है. ऐसे में कहा जा रहा है कि मौत की सजा पाए 8 पूर्व नौसैनिकों के लिए यह बड़ी राहत है.

जानकारी हो कि भारतीय नौसेना के आठ पूर्व जवानों को जासूसी के आरोप में कतर में गिरफ्तार किया गया था और वहां की एक अदालत ने अक्टूबर में उन्हें मौत की सजा सुनायी थी. जानकारी यह सामने आ रही है कि सभी भारतीय नागरिक दोहा स्थित ‘दहारा ग्लोबल’ कंपनी के कर्मचारी थे और उन्हें अगस्त 2022 में ही हिरासत में लिया गया था. हालांकि, उनके खिलाफ लगे आरोपों को कतर के अधिकारियों ने सार्वजनिक नहीं किया था. उन्हें फैसला देते हुए मौत की सजा सुनाई गई थी. इसके बाद भारत ने पिछले महीने इस सजा के खिलाफ कतर में अपीलीय अदालत का दरवाजा खटखटाया था.

अब विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में जानकारी देते हुए कहा कि कतर में हमारे राजदूत और अन्य अधिकारी परिवार के सदस्यों के साथ आज अपीलीय अदालत में मौजूद थे. हम मामले की शुरुआत से ही उनके साथ खड़े हैं और हम उन्हें सभी काउंसलर और कानूनी सहायता देना जारी रखेंगे. साथ ही विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए यह भी कहा है कि हम इस मामले को कतर के अधिकारियों के समक्ष भी उठाते रहेंगे.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि विस्तृत फैसले की प्रतीक्षा है और वह अगले कदम के बारे में फैसला करने के लिए कानूनी टीम के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के साथ संपर्क में है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 1 =