Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar जिलाधिकारी ने जरूरतमंद एवं बेसहारा लोगों को किए कंबल वितरित

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)जनपद में लगातार बढ़ रही ठंड से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने खुद अपने हाथों में कमान ले ली है। गुरुवार की रात जिलाधिकारी ने अफसरों की टीम के साथ शहर का भ्रमण किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने जरूरतमंदों को कंबल देते हुए अधिकारियों को इसके लिए गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी अरविंद माल्लपा बंगारी द्वारा देर रात अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह उप जिलाधिकारी सदर परमानन्द झा व अन्य अधिकारियों के साथ शिवचौक पहुंच कर मुसाफिरों, रिक्शा चालकों व वृद्धों को कंबल बांटे एवं उनको सर्दी से बचाव तथा रात गुजारने हेतु आश्रय स्थल रैन बसेरों में रुकने के संबंध में जानकारी प्रदान की।

अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर से उत्पन्न होने वाली समस्याओं के मद्देनजर निराश्रित एवं असहाय तथा कमजोर वर्ग के असुरक्षित व्यक्तियों को राहत पहुंचाए जाने के उद्देश्य से रेलवे स्टेशन के निकट स्थित स्थायी रैन बसेरे का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर निर्देश दिया कि शासन की मंशानुरूप रैन बसेरे में सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।

जिलाधिकारी ने रैन बसेरों में निवास कर रहे व्यक्तियो से वार्ता कर व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने शीतलहर के दृष्टिगत मानक के अनुसार अलाव का प्रबंध कराये जाने का भी निर्देश दिया। शिवचौक पर कंबल वितरण के बाद एडीएम व नगर पालिका के अन्य अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन व अन्य स्थानों पर जाकर जरूरतमंदों को कंबल बांटे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − thirteen =