Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

विकास खंड जानसठ ग्राम स्याली में पात्र लाभार्थियों के चयन हेतु कैम्प का आयोजन

मुजफ्फरनगर। विकास खंड जानसठ ग्राम स्याली में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना, मिशन शक्ति अभियान एवं गंगा महोत्सव के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के जागरुकता के कार्यक्रम/गतिविधियां आयोजित किये गये।

कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं में पात्र लाभार्थियों के चयन हेतु कैम्प का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

जिसमें स्वास्थ्य जांच एवं हिमोग्लोबिन की जांच भी की गयी। नुक्कड नाटक के माध्यम से महिला एवं बाल संबंधी विभिन्न मुद्दो के प्रति जागरुक किया गया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत में निवासरत बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया एवं ग्राम पंचायत में नवजात बालिकाओं को पोषण सामग्री एवं बेबी किट का वितरण किया गया।

ग्राम पंचायत में बालिकाओं के नाम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम, ग्राम पंचायत में गुड्डी-गुड्डा बोर्ड की स्थापना की गयी। विभिन प्रकार के महिला/बालिका मुद्दां एवं कानूनों के प्रति जागरुकता/क्षमता संवर्धन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम किया किया गया, जिसमें विभिन्न कानूनी प्राविधानों एवं विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी।

प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण/स्टीकर लगाने का कार्य किया गया। ग्राम पंचायत में बेटियों के नाम पर १० घरों के द्वार पर नेम प्लेट लगाकर ग्रामवासियों को इसके लिए प्रोत्साहित किया गया।

साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत बालिका सुरक्षा को बढावा देने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। ग्राम बाल संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन भी हुआ।

उपरोक्तानुसार आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कोविड-१९ कोरोना संबंधी गाइडलाईन/दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया गया तथा सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क संबंधी नियमों का भी विशेष ध्यान रखा गया।

विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में तथा ग्रामीण समस्याओं पर चर्चा की गयी। कार्यक्रम में अजय कुमार प्रधानाचार्य, ग्राम प्रधान नारायण, डॉक्टर अंजुम, महिला कल्याण अधिकारी शिवांगी बालियान ,वन स्टॉप सेंटर सुविधा स्टाफ़ नर्स, जिला बाल संरक्षण इकाई से संजय कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + eight =