उत्तर प्रदेश

भाजपा सरकार में किसानों के साथ हो रहा धोखा: चौधरी सुनील

बाराबंकी-उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सिर्फ किसानों का उत्पीड़न हुआ है। हमारे देश की बहू बेटियों के साथ जुल्म हुए हैं उन्होंने यह भी कहा देश में बैठी मोदी सरकार सिर्फ उद्योगपतियों और साहूकारों की तिजोरिया भरने का काम कर रही है।

किसानों के धान का जो रेट निर्धारित किया गया था।उन पर उनको सही रेट नहीं मिल रहा है।और बिचौलियों के कमीशन खोरी के चलते अपनी जेब गर्म कर रहे हैं

उक्त बातें मीडिया से खास बातचीत में प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस चौधरी सुनील बताया कहां आने वाले चुनाव में जनता मोदी सरकार को करारा जवाब देगी।

आगे कहा यह सामन्तवादी सरकार उद्योगपतियों के हाथों की कठपुतली बनी हुई है। जो सिर्फ़ किसानों को निचोड़ने का काम कर रही है,लेकिन किसान पूरी तरह से जाग चुका है

वह अपने साथ हो रहे छल कपट को भली भांति समझ रहा है, वह अपने अधिकारों से भली भांति परिचित भी है जिसके लिए सभी मिलकर सड़क पर उतर आए हैं

सरकार पूरी तरह से डरी व सहमी हुई है जिससे वह तानाशाही रवैया अपना रही है, किसानों पर इस ठण्ड में पानी फेंकवा रही है तो कहीं लाठी चार्ज

सोचने वाली बात यह है कि जिन जवानों ने किसानों पर लाठियां भांजी किसान उन्हीं जवानों को कहीं पानी पिला रहे हैं तो कहीं भोजन, यह किसान आंदोलन सीधे किसानों और सरकार के मध्य है

जो कि एक बड़ी क्रान्ति के रूप में उभर कर सामने आया है, यह क्रान्ति इस शोषक सरकार को इसकी जगह दिखा सकती है इसलिए समाज के सभी वर्ग साथ मिल कर किसानों की लड़ाई को मजबूत बनाएं।

क्यूंकि हम सब एक चेन का हिस्सा है एक भी कड़ी टूटती है तो नुकसान अपना ही है और ये सरकार हर एक कड़ी को तोड़ने में लगी है इसको मुंहतोड़ जवाब देना होगा ।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 19 =