Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नई मंडी थाने में हुई २५ वर्षों से लंबित वाहनों की नीलामी

मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी थाने में २५ वर्षों से लंबित वाहनों का एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन में आज थाना प्रभारी इंस्पेक्टर योगेश शर्मा द्वारा निस्तारण कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नई मण्डी थाने में साल १९९५ से करीब २५ वर्ष से विभिन्न अभियोगों के अन्तर्गत पड़े दो पहिया और चार पहिया वाहनों का आज एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के अन्तर्गत निस्तारण कराया गया।

थाना प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया कि थाना परिसर में विभिन्न अभियोगों के अन्तर्गत २५ वर्षों पडे १६७ वाहनों का निस्तारण कराया गया।

उन्होंने बताया कि कई अभियोगों से सम्बन्धित लम्बित माल, लावारिस एवं सीज शुदा १६७ वाहनों की निलामी कराकर निस्तारण कराया गया।

इनमें २५ चार पहिया वाहन और १४२ दो पहिया वाहन शामिल रहे। इन वाहनों की नीलामी से पुलिस विभाग को अच्छा खासा राजस्व प्राप्त हुआ है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × one =