उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: कार की टक्कर से अनुपम की मौत के मामले में तीन नामजद समेत पांच के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

Ghaziabad  मोदीनगर के गोविंदपुरी कॉलोनी में रविवार रात कार की टक्कर से अनुपम श्रीवास्तव (32) की मौत के मामले में सोमवार को तीन नामजद समेत पांच के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

चश्मदीद अरुण ने पुलिस को बताया कि नए साल का जश्न मना रहे नशे में धुत रईसजादों ने अपनी कार से कुचलकर अनुपम की जान ले ली। कार से टक्कर मारने के बाद उसे 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गए। बिजली के खंभे से टकराने के बाद ही कार रुकी।

मोदीनगर की कॉलोनी हरमुखपुरी निवासी अनुपम के पिता सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव की ओर से दर्ज एफआईआर में बताया गया है कि वजह सिर्फ इतनी सी थी कि अनुपम ने उनसे रास्ते में आ रही कार को हटाने के लिए कहा था। इसी पर वे लोग गाली गलौज करने लगे। 

अनुपम ने विरोध किया तो कार से कई बार कुचलकर उसकी हत्या कर दी। अनुपम अपने दोस्त अरुण के साथ चाऊमीन लेने गए थे। अरुण ने बताया कि कार में पांच लोग मौजूद थे। चार ने कार चला रहे युवक से जोर से कहा कि इसे (अनुपम) को कुचल दे। उनके जाने के बाद वह लहूलुहान दोस्त को अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21630 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 1 =