उत्तर प्रदेश

Budaun: नीतू और उसके प्रेमी जयपाल उर्फ सचिन की फावड़े से काटकर हत्या, अलग- अलग जाति के थे प्रेमी

Budaun बिल्सी थाना इलाके के गांव परौली में परिजनों ने नीतू (19) और उसके प्रेमी जयपाल उर्फ सचिन (20) की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। बाद में नीतू के पिता ने खून से सने फावड़े के साथ थाने जाकर समर्पण कर दिया। पुलिस ने वारदात में शामिल नीतू की मां को भी गिरफ्तार कर लिया है। पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। नीतू और सचिन अलग- अलग जाति के थे।

ग्राम परौली निवासी जयपाल हरियाणा में टैक्सी चलाता था। पुलिस के मुताबिक उसका काफी समय से पड़ोस में रहने वाली नीतू पुत्री महेश से प्रेम संबंध थे। नीतू कोरी और जयपाल कडेरे जाति का था। इस कारण नीतू के परिजन एतराज करते थे। जयपाल शनिवार को हरियाणा से आया था। सोमवार रात करीब दस बजे नीतू जयपाल के घर आ गई। 

परिवार वाले रातभर नीतू की तलाश करते रहे। शक होने पर मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे महेश और उसके परिवार के लोग लाठी-डंडे और फावड़ा लेकर जयपाल के घर पहुंचे। उन्होंने जैसे ही दरवाजा खटखटाया, जयपाल और नीतू घर से निकलकर भागने लगे। तभी आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। घर के सामने ही फावड़े से काटकर दोनों की हत्या कर दी।

इसके बाद खून से सना फावड़ा लेकर महेश ने सीधे थाने जाकर समर्पण कर दिया। जानकारी पाकर इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह और बाद में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी देहात राम मोहन सिंह और सीओ सुशील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 4 =