Bareilly: आठ किलो अफीम के साथ झारखंड का तस्कर गिरफ्तार
Bareilly बारादरी थाना पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने आठ किलो अफीम के साथ झारखंड के तस्कर को गिरफ्तार किया है। उससे कार भी बरामद की गई है। पकड़ा गया आरोपी कुख्यात तस्कर अब्दुल ओसामा का गुर्गा है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी धीरज डांगी झारखंड के गिधौर जिला चतरा का निवासी है। शुक्रवार को वह सेटेलाइट बस स्टैंड पर कार से घूम रहा था। पुलिस और एनसीबी की संयुक्त टीम ने उसे संदेह के आधार पर पकड़ लिया। उसे बारादरी थाने लाया गया।

