वैश्विक

अवैध रूप में संचालित हो रहा था Bhopal बालगृह, लापता 26 लड़कियों पर आया बड़ा अपडेट

Bhopal बालगृह से 26 लड़कियों के लापता होने की खबर ने तहलका मचा दिया. दिनभर पुलिस प्रशासन जांच में जुटी रही है. लेकिन अब बच्चियों को लेकर अच्छी खबर आ रही है. बताया जा रहा सभी सुरक्षित हैं. सभी 26 बच्चियों के सुरक्षित होने की खबर खुद राज्य के नये मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी है.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्वीट किया और लिखा, भोपाल के परवलिया थाना क्षेत्र में संचालित बालगृह से लापता बालिकाओं का वेरिफिकेशन हो गया है, सभी बेटियां सुरक्षित हैं और इनकी पहचान भी कर ली गई है. सीएम ने आगे लिखा, एक भी दोषी और लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

Bhopal कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया, बालिका गृह अवैध रूप से चलाया जा रहा था. जांच के दौरान पता चला कि यह न तो पंजीकृत था और न ही मान्यता प्राप्त. वहां मौजूद 41 लड़कियों को सरकारी शेल्टर होम में स्थानांतरित कर दिया गया है. उन्होंने बताया, अवैध रूप से संचालित बालगृह के डायरेक्टर के खिलाफ जेजे एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उससे पूछताछ की जा रही है. कलेक्टर ने बताया, सभी लड़कियां सुरक्षित हैं. मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

बच्चियों के लापता होने की खबर मिलने के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी. शिवराज सिंह ने ट्वीट किया और लिखा था, भोपाल के परवलिया थाना क्षेत्र में बिना अनुमति संचालित बालगृह से 26 बालिकाओं के गायब होने का मामला मेरे संज्ञान में आया है. मामले की गंभीरता तथा संवेदनशीलता को देखते हुए सरकार से संज्ञान लेने एवं त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं.

Bhopalपुलिस ने गुरुवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी रामगोपाल यादव की शिकायत पर अवैध रूप से बाल गृह चलाने के आरोप में अनिल मैथ्यू नामक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. पुलिस के पास जो शिकायत दर्ज कराई गई थी उसमें बताया गया था कि जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित केंद्र की 68 लड़कियों में से 26 लापता हो गई हैं.

अनिल मैथ्यू के खिलाफ किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने कहा कि मैथ्यू अब तक उस केंद्र के लिए पंजीकरण प्रमाण पत्र हासिल नहीं किया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + ten =