थाना प्रभारी ने शिक्षकों से स्कूलों की सुरक्षा के सम्बंध में जानकारी ली
चरथावल/मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह स्कूलों की सुरक्षा को लेकर गम्भीर नजर आ रहे है। चरथावल थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ प्राथमिक विद्यालय नम्बर २ में पहुंचकर खण्ड शिक्षा अधिकारी अलका अग्रवाल व अन्य शिक्षकों से स्कूलों की सुरक्षा के सम्बंध में बातचीत की
स्कूलों के शिक्षकों व छात्रों की सुरक्षा को लेकर चरथावल थाना प्रभारी धर्मेन्द्र चौधरी ने स्कूल में पहुंचकर BEO व शिक्षकों से की बातचीत।थानाध्यक्ष @muzafarnagarpol ने CUG नम्बर साझा करते हुए शिक्षकों से की अपील कोई भी समस्या को करे सम्पर्क pic.twitter.com/njDCOQqicG
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) December 13, 2020
चरथावल थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने शिक्षकों से ष्टत्र नम्बर को साझा करते हुए कहा कि कोई भी दिक्कत हो तो वह पुलिस की सहायता ले सकते है
उन्होंने कहा कि शिक्षा के मंदिरों की आजकल चोरी की वारदात बढ़ी है वहां की सुरक्षा करना पुलिस की जिम्मेदारी है।
इस मौके पर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह,खण्ड शिक्षा अधिकारी अलका अग्रवाल,एसआई रणपाल सिंह,एसआई अश्विन,कांस्टेबल संजीव,दिनेश व समस्त शिक्षिकाएं मौजूद रही।
