Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा किया गया कम्बल वितरण कार्यक्रम

मुज़फ्फरनगर : भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा दिनांक 13.12.2020 दिन रविवार को प्रातः 11 बजे कुष्ठ आश्रम रुड़की रोड़ पर वाणिज्यकर विभाग के सौजन्य से कम्बल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ADM प्रशासन श्री आलोक कुमार जी, वाणिज्यकर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर श्री अरुणेश कुमार जी,,श्री रवि पंवार जी, डिप्टी कमिश्नर श्री प्रवेश तोमर जी, एवं श्री अरविंद तिवारी जी का सानिध्य प्राप्त हुआ।

मुख्य अतिथि श्री आलोक कुमार जी ने शाखा द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि शाखा द्वारा पूर्व में भी PPE किट, सेनेटाइजर, मास्क व जरुरतमंद लोगों को भोजन वितरण किया गया था जिसके लिए शाखा बधाई की पात्र है उन्होंने आशा व्यक्त की शाखा आगे भी सामाजिक कार्य करती रहेगी।

कुष्ठ आश्रम में रहने वाले सभी परिवारों को कम्बल वितरित किए गए।शाखा द्वारा सभी अतिथियों का पटका पहना कर स्वागत किया गया शाखा संस्थापक परमकीर्ति शरण व अध्यक्ष सुनील गर्ग ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम चैयरमेन  अजय अग्रवाल एडवोकेट ने सभी अतिथियों का परिचय कराया। सचिव डॉ नितिन जैन ने सभी का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आयोजित किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष सौम्य कुच्छल,डॉ वी.डी. भारद्वाज, विनय शर्मा, रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट,कीमती लाल जैन, मनोज गुप्ता,ई0 पी.क. गुप्ता, सुभाष गोयल, अनिरुद्ध गुप्ता, गोपाल कंसल का पूर्ण सहयोग रहा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 4 =