किसान आंदोलन शामिल होने के लिए दर्जनों किसान रवाना
मुजफ्फरनगर। लगभग १८ दिन से दिल्ली में किसान आंदोलन लगातार जारी है इसमें पंजाब ,हरियाणा ,यूपी सभी जगह से किसानों ने भाग लिया
श्री गुरु सिंह सभा रजिस्टर्ड मुजफ्फरनगर द्वारा आंदोलन की कामयाबी व किसानों की चढ़दी कला की अरदास के लिए एक बस व पांच कारों द्वारा संगतो को ले जाकर दिल्ली के लिए कूच किया गया
जहां पर अरदास में भाग लेंगे श्री गुरु सिंह सभा के सेक्रेटरी सरदार धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी व सरदार जगप्रीत सिंह टिंकल, सरदार प्रभु दयाल सिंह, बॉबी ग्रोवर, सरदार हरजीत सिंह गोराया, इंदर झाब जी सरदार मोहन सिंह सरदार तेजपाल सिंह व अन्य सभी सदस्य बस व कारों को प्रातः ८ः३० बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गांधी कॉलोनी से ज्ञानी जोगा सिंह व ज्ञानी हरजीत सिंह जी ने अरदास करके निशान साहिब दिखाकर रवाना करा
श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान व सेक्रेटरी ने आई हुई संगतों का धन्यवाद करा कि ऐसी कड़कड़ाती ठंड में भी किसानों के प्रति एकता दिखाने के लिए अधिक से अधिक संगत इकट्ठी हुई व दिल्ली के लिए रवाना हुई
