Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: खतौली गंग नहर में कूदी महिला को बचाया

खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)पति से क्लेश के चलते महिला द्वारा गंग नहर में कूदकर आत्महत्या का प्रयास करने से सनसनी फैल गई। आस पास मौजूद कुछ साहसिक युवकों ने जान पर खेलकर नहर में डूब रही महिला को बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार रतनपुरी गांव निवासी वीरेंद्र की पुत्री सविता का विवाह मुजफ्फरनगर के मोहल्ला रैदासपुरी निवासी शुभम के साथ हुआ है। बुधवार दोपहर को खतौली गंगनहर पुल के पास कुछ देर परेशान हालत में घूमने के बाद सविता ने अचानक पुल से गंग नहर में छलांग लगा दी।

सविता को नहर में कूदते देख मौके पर तमाशबीनों का जमावड़ा लग गया। आस पास मौजूद कुछ युवकों ने अपनी जान पर खेलकर नहर के पानी में डूब रही सविता को बाहर निकाला। महिला के नहर के पानी में छलांग लगाने की सूचना मिलते ही आनन-फानन मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सविता को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के सूचना देते ही सविता के मायके और ससुराल वाले अस्पताल पहुंच गए। सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रैफर कर दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 1 =