वैश्विक

Noida: कोर्ट में मुख्य आरोपी शिवम सिंह ने जज के सामने काट ली खुद की गर्दन

 Noida Court में दहेज हत्या के केस की सुनवाई में  मुख्य आरोपी ने अदालत परिसर के अंदर ब्लेड से अपना ही गला काट  लिया. उस शख्स को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और बताया गया कि वह खतरे से बाहर है.

अधिकारियों ने बताया कि इस बीच, अदालत ने मामले की सुनवाई स्थगित कर दी है. इस आरोपी शख्स की पहचान ग्रेटर नोएडा के पावली गांव निवासी 35 वर्षीय शिवम सिंह के रूप में हुई है. सिंह की पत्नी अपने घर पर मृत पाई गई, जिसके बाद उसके माता-पिता ने जारचा पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी.

शिवम सिंह को मार्च 2022 में पुलिस  ने गिरफ्तार कर लिया और भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 304 बी (दहेज हत्या के लिए सजा) के तहत संदिग्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज किया और उसके भाई के साथ शिवम सिंह को जेल में डाल दिया गया. व

ह फिलहाल जमानत पर बाहर है. शुक्रवार को शिवम सिंह को सूरजपुर (Surajpur) स्थित अतिरिक्त जिला न्यायाधीश की फास्ट-ट्रैक कोर्ट I (Fast Track Court) के सामने पेश होना था, क्योंकि मामले में शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए जाने थे.

एक अधिकारी ने कहा कि जैसे ही अदालत में सुनवाई शुरू हुई, शिवम सिंह ने अपने कपड़ों से ब्लेड निकाला और अपनी गर्दन काट ली. पुलिस ने कहा कि उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि वह खतरे से बाहर है, लेकिन निगरानी में है. आरोपी शिवम सिंह की एक बेटी है, जो उसकी पत्नी की मौत के बाद अपनी नानी के साथ रहती थी

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21891 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 1 =