Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिला कारागार मुजफ्फरनगर में कम्बल वितरित किये

मुजफ्फरनगर। जिला कारागार मुजफ्फरनगर में निरूद्ध बंदियो को आज राजकुमार जैन, निवासी-ग्राम-नावला, जिला-मुजफ्फरनगर द्वारा १०० गर्म कम्बल वितरित किये गये। कम्बल वितरित करते हुये श्री राजकुमार जैन ने कहा कि गरीब असहाय बंदियों की इस प्रकार की मदद करना वास्तव में बहुत ही पुनित कार्य है।

पता नही कौन बंदी किन हालात में अपराध कर जेल आ जाता है। ऐसे में पात्र एवं जरूरतमंद बंदियों की सहायता होती रहनी चाहिये।

इस अवसर पर ए०के० सक्सेना, जेल अधीक्षक, जिला कारागार, मुजफ्फरनगर ने कहा कि जिला कारागार में निरूद्ध गरीब बंदियों के लिये कडाके की इस ठण्ड में सामाजिक संस्थाओं एवं सामाजिक बुद्धिजीवियों द्वारा समय समय पर मदद की जाती रही है।

इससे गरीब बंदियों को काफी मदद मिल जाती है। उन्होने सभी का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया तथा आषा जताई कि भविश्य में यह सहयोग निरन्तर बना रहेगा।

इस अवसर पर जेल चिकित्साधिकारी डा० चन्द्रगुप्त, उप जेलर सुरेन्द्र मोहन सिंह, सुश्री मेघा राजपूत, उप जेलर आदि उपस्थित रहें।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − eleven =