भिक्षावृत्ति रोकने के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बुढ़ाना। मिशन शक्ति के दूसरे चरण में बाल श्रम, महिला, बाल तस्करी व भिक्षावृत्ति रोकने के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आज के इस कार्यक्रम की अतिथि सहायक श्रमायुक्त प्रतिभा तिवारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी बिरेन्द्र सिंह रावत और शाहिद अहमद द्वारा छात्राओं को श्रम विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं एवं बाल श्रम उन्मूलन के विषय मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
यहां पर सभी से बाल श्रम, महिला, बाल तस्करी व भिक्षावृत्ति रोकने के लिए सहयोग करने की अपील की गई। इस अभियान के अंतर्गत मुख्य बाजार में समाजसेवी डॉक्टर राजीव कुमार, आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना की प्रधानाचार्या डॉक्टर अरुणा त्यागी व छात्राओं की टीम द्वारा पैदल मार्च से दुकानदारों को हैंडबिल्स वितरित किये गए
तख्तियों पर लिखे नारों के माध्यम से जन जागरूकता की अपील की गई और कहा गया कि वे अपने प्रतिष्ठानों और दुकानों पर बाल श्रमिको से कार्य न कराएं
क्योंकि बाल श्रमिकों को रखना अपराध है। इस कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर राजीव कुमार द्वारा किया गया था।
कार्यक्रम के अंत मे डॉक्टर अरुणा त्यागी (प्रधानाचार्य आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना) द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में कोविड-१९ के प्रोटोकॉल का पालन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रमेश, अर्चना, मुकेश, रजनी, शिवराज सिंह, सुशील, राकेश व अन्य लोग शामिल रहे।

