News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

शीत लहर के दृष्टिगतअलाव व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे डीएमMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के द्वारा जनपद में बढ़ती हुई शीत लहर के दृष्टिगत मुजफ्फरनगर शहर के मुख्य चौराहों पर जाकर अलाव व्यवस्था का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी महादेव द्वारा शिव चौक, हनुमान चौक एवं अस्पताल तिराहा पर अलाव की व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्त नगर पंचायत एवं नगर पालिका परिषद व संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि जनपद में शीत लहर पूर्व वर्षों के मुकाबले अत्यधिक होने के कारण अलाव एवं रैन बसेरों की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा आम जनमानस से वार्ता करते हुए अलाव की नियमित व्यवस्था को जाना सभी को आश्वस्त करते हुए जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि जिला प्रशासन बढ़ती ठंड के दृष्टिगत हर संभव प्रयास के लिए तत्पर है इसी के साथ उन लोगों को जिलाधिकारी द्वारा स्वच्छता के प्रति प्रेरित भी किया गया।

 

भीषण आग में सूझबूझ का परिचय देने वाले पुलिस कर्मियों को किया सम्मानितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। थानाक्षेत्र शाहपुर स्थित मित्तल मार्केट में लगी भीषण आग को बुझाने में अपनी सूझबूझ का परिचय देने वाले पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया सम्मानित । गत दिवस थानाक्षेत्र शाहपुर स्थित मित्तल मार्केट में कपड़ों की दुकान शार्ट सर्किट होने के कारण भीषण आग लग गयी थी । घटना की सूचना मिलते ही है०का० उमेश कुमार व का० राहुल यादव द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए घटनास्थल के आस-पास के आवासीय लोगों को शीघ्र-अतिशीघ्र हटाते हुए विद्युत विभाग के जेई को फोन कर विद्युत आपूर्ति बंद करने के लिए कहा गया तथा फायर ब्रिगेड को सूचित कर तत्काल मौके पर पहुंचने हेतु बताया गया । इसके साथ ही आग बुझाते समय फायर टैंकर का पानी ख्तम न हो इसके लिए उक्त पुलिस कर्मियों द्वारा चेयरमैन, नगर पंचायत कस्बा शाहपुर को फोन कर जल आपूर्ति कराने के लिए कहा गया । मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड का पानी खत्म होने पर नगर पंचायत के टैंकरो की सहायता से उक्त भीषण आग पर काबू पाया गया तथा एक बड़ी जनध्धनहानि को रोका गया । पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा है०का० उमेश कुमार व का० राहुल यादव द्वारा किए गए उपरोक्त सूझबूझ भरे कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

 

सर्दी व कोहरे से हाल हुआ बेहालMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सर्दी के सितम से हर कोई हलकान है। जनमानस ही नही बल्कि निरीह पशु-पक्षी भी दिन प्रतिदिन बढती ठण्ड और कोहरे से बचकर इधर-उधर छिपकर अपनी जान बचा रहे हैं।
सर्दी के कारण बाजारो मे भी सन्नाटा सा है। दुकानदारों का कहना है कि कई-कई दिन मे सूर्य नारायण के दर्शन होने से हाड कंपपाने वाली सर्दी का सामना करना पड रहा है। हालाकि बढती ठण्ड के दृष्टिगत जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी के निर्देशो के चलते पालिका प्रशासन द्वारा शहर मे विभिन्न स्थानो पर अलाव की व्यवस्था एवं निराश्रितो के लिए शैल्टर होम की व्यवस्था करायी हैं। ताकि सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के निदेर्शो के चलते ंप्रदेश मे कोई निराश्रित खुले मे सोने को मजबूर ना हो। अक्सर देखने मे आ रहा है कि सर्दी के कारण बाजारो, कचहरी परिसर मे अधिवक्ता व कर्मचारी आग जलाकर हाथ तापते नजर आते हैं।

 

एडीएम प्रशासन ने निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। बढती शीत लहर के दृष्टिगत ठंड से किसी भी गौवंश को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे इसके लिए जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा जनपद के नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के कूकडा मण्डी में स्थित नन्दी गौशाला का निरीक्षण कर गौशाला की समस्त व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया। जिसके प्रश्चात अपर जिलाधिकारी प्रशासन महोदय द्वारा सम्बन्धित को निम्न बिन्दुओ पर दिशा निर्देश दिये गये। गौशाला में उचित साफदृसफाई नियमित रूप से प्रतिदिन की जाये। गौशाला में गौवंशो हेतु सर्दी से बचाव के लिए पर्दे/तिरपाल व अन्य उचित संसाधन उपलब्ध हो। गौशाला में बीमार गौवंशो पर विशेष ध्यान दिया जाये व उनके लिए ससमय चिकित्सा व्यवस्था की जाये। गौशाला में समयदृसमय पर सभी गौवंशो का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाना चाए। गौशाला में सभी गौवंशो हेतु हरा चारा,् भूसा व स्वस्थ पेयजल की उचित व्यवस्था की जाये। गौशाला में सम्बन्धित केयर टेकर समय से गौशाला में उपस्थित होकर अपना कार्यभार सम्भाले। गौशाला में किसी भी गौवंशा को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसके लिए सबन्धित अधिकारी समय समय पर गौशाला का भ्रमण कर व्यवस्थाओ को परखे।

 

शाहपुर में कुश्ती केंद्र के लिए दिये 40 लाख रूपये
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर मे खेलो इंडिया एवं एथलेटिक्स खेल एवं भारतीय खेल प्राद्यिकरण से अधिक्रक कुश्ती केन्द्र के लिए रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने जिलाधिकारी को एक पत्र भेजकर कहा है कि वे अपने सांसद कोटे से 40 लाख रूपये इस कॉलेज को दे रहे हैं।
रालोद प्रमुख जयंत चौधरी के अनुसार शाहपुर इंटर कॉलेज के अध्यक्ष द्वारा मांग की गई है कि उनके विद्यालय मे कुश्ती केन्द्र निर्माण हेतु 40 60 फुट के एक हॉल का निर्माण होना है। इस निर्माण कार्य के लिए वे अपनी सांसद निधि से 40 लाख रूपये दे रहे है।
डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी ने बताया कि उन्हे इस सम्बन्ध मे जयंत चौधरी का पत्र प्राप्त हो गया। और शीघ्र ही वे कुश्ती केन्द्र हॉल निर्माण के लिए धनराशि अवमुक्त करायेंगे।

 

108 क्विंटल गुड के ट्रक को मंत्री ने हरी झंडी दिखाईMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। हिन्द मजदूर किसान समिति के किसानों द्वारा श्री राम मन्दिर अयोध्या जी में १०८ कुंतल गुड़ भेजने का लक्ष्य रखा गया। आज शिव चौक मु०नगर से किसानों द्वारा गुड़ की पहली गाड़ी लेकर मेरठ की ओर रवाना हुई और फिर वहां के किसानों द्वारा गुड़ को लेकर अयोध्या जी की तरफ आगे बढ़ा जायेगा। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री डा. संजीव बालियान, हिन्द मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राजपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह, महिला मोर्चा की प्रभारी श्रीमति पंकज, श्रीमति अलका, श्रीमति संगीता, श्रीमति सोनिया, श्रीमति कोमल जी ने गाड़ी को हिन्द मजदूर किसान समिति का ध्वज दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चन्द्रमोहन जी के संदेश में बताया कि भगवान श्री राम संसार के राजा हैं। लगभग ५०० वर्षों के बहुत लम्बे इंतजार के बाद वे पुनः अपने धाम लौट रहे हैं। ये हम सबके लिये बहुत ही अदभुत क्षण हैं। हमें इस पावन दिन को बड़ी दीपावली की तरह मनाना चाहिये। जो दीपावली हम अक्टूबर या नवंबर में मनाते हैं वो छोटी दीपावली है वास्तव ये बड़ी दीपावली है क्योंकि ये दिन भगवान श्री राम के आर्शीवाद से ५०० सालों के लम्बे इंतजार के बाद देखने को मिला है। इस दिन हमें अपने अपने घरों में दीपोत्सव मनाना चाहिये। अपने घरों को सुन्दर रोशनी से सजाना चाहिये। उन्होंने आगे बताया कि भगवान श्री राम पूरे संसार के स्वामी हैं और सभी देशों के राष्ट्रपति और
प्रधानमंत्री उनके दास और सेवक हैं। वास्तव में भगवान राम ही भगवान कृष्ण हैं, भगवान बुद्ध हैं इसीलिये हम सबको भगवान श्री राम की ही शरण लेनी चाहिये। इसीलिये भगवान श्री राम को जानो, पहचानो क्योंकि भगवान श्री राम की शरण लेने पर ही आराम मिल सकता है। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।

 

55वां पुण्य स्मृति दिवस धूमधाम के साथ मनायाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संस्थापक पिता श्री प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का ५५ वा पुण्य स्मृति दिवस ब्रह्मकुमारी के बामनहेरी सेवा केंद्र पर मनाया गया।
कार्यक्रम में केशवपुरी सेवा केंद्र इंचार्ज राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी जयंती दीदी ने बताया कि प्रजापिता ब्रह्मा बाबा ने हमें अपने जीवन से यह सिखाया कि हम साधारण रहते हुए भी असाधारण कैसे बन सकते हैं।
उनकी सुबह से लेकर रात तक की दिनचर्या एक आदर्श, महान,और दिव्य व्यक्तित्व की निशानी थी। ब्रह्मा बाबा सब के बीच रहते हुए भी सदा अव्यक्त, विदेही तथा उपराम रहते थे। ब्रह्मा बाबा कम बोलो,धीरे बोलो,मीठा बोलो की मिसाल थे। ब्रह्मा बाबा ने हमें सिखाया कि सुख-दुख में भी सदा एक समान, एक रस अवस्था को कैसे बनाएं रख सकते हैं। बाबा का रहन-सहन, खान पान जितना साधारण था उतना ही रॉयल भी था।
ब्रह्मा बाबा के संपर्क में आने वाली प्रत्येक आत्मा को दिव्यता और महानता की अनुभूति होती थी। किसी में कितने भी अवगुण हो लेकिन बाबा सदा सभी में सद्गुण ही देखते थे। उनके विचार इतने पवित्र थे कि सदा हर एक आत्मा के प्रति शुभभावना,शुभकामना, रहम भाव, कल्याण का भाव रखते हुए सदा श्रेष्ठ महान चिंतन में ही रहते थे।
नई दुनिया की स्थापना के कार्य में युग पुरुष की भूमिका निभाने और परमात्मा का संदेश वाहक बनने के बाद भी बाबा खुद को निमित्त मात्र मानते थे। इतना विशाल व्यक्तित्व होने के बाद भी उन्हें कभी भी अभिमान नहीं रहा। उन्होंने कभी भी स्त्री पुरुष,अमीर गरीब, छोटा बड़ा किसी में भेद नहीं किया हमेशा सभी को आगे बढ़ाया।
कार्यक्रम में रिया,गीता,अंजू बहन,वरुण अनिल वर्मा तथा मीडिया प्रभारी केतन कर्णवाल आदि उपस्थित रहे।

 

सजने लगे बाजार व मंदिर
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) 22 जनवरी 2024 को अयोध्या मे होने वाले श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से जनपदवासी भी पूरी तरह उत्साहित हैं। जनपदभर में धर्ममय माहौल बना हुआ है। घरों मे स्थित मंदिरो से लेकर विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ तथा व्यापार संगठनो द्वारा इस दिन को एतिहासिक बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाए की जा रही हैं। इन व्यवस्थाओ मे चलते एक और जहां सभी मंदिर एवं धार्मिक स्थलों को रंगबिरंगी झालरो से एवं फूलमालाओ से सजाया जा रहा है। नगर की हृदय शिव चौक, भगत सिंह रोड, नई मन्डी बिन्दल बाजार, गांधी कालोनी मेन रोड सहित शहर के सभी बाजारों को सम्बन्धित बाजार से जुडे व्यापारियो द्वारा सजवाया जा रहा है। नई मन्डी बिन्दल बाजार, चौडी गली, वैदिक बाजार, पीठ बाजार आदि सभी बाजारों को नई मन्डी उद्योग व्यापार मंडल की और से बहुत सुन्दर तरीके से सजाया जा रहा है। शहर के विभिन्न मंदिरो भरतिया कालोनी स्थित श्री बालाजी धाम, श्री गणपति धाम, नई मन्डी बिन्दल बाजार स्थित माता वाला मन्दिर, संकीर्तन भवन, गांधी कालोनी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्री गोलाकधाम,माता वैष्णोदवी मंदिर, नदी घाट स्थित अति प्राचीन देवी मन्दिर आदि सभी मन्दिरो मे साज सज्जा का कार्य चरम पर है। श्री राम मंदिर मे मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लेकर धर्मावलम्बियो मे अति उत्साह है। युवा-बुजुर्ग सभी 22 जनवरी को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की सफलता के लिए व्यवस्था बनवा रहे हैं। इन सब प्रयासों के चलते मन मे हैं राम,सब मे हैं राम की अनूभूति के साथ हर कोई इस पुनीत कार्य में राममय हो सेवाभाव से लगे हैं। धर्ममय माहौल मे सभी बाजार भगवा झण्डो, रंगीन झालरो,श्री राम मन्दिर के कट, एवं श्रीराम मन्दिर की छपी टी-शर्ट, श्रीराम नाम के अंगोछे, विग्रह आदि से पटे हुए हैं।

 

स्वच्छता अभियान एवं सुंदर काण्ड का पाठ का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। पंडित श्री कृष्णा नन्द जी के सौजन्य से प्राचीन शिव मंदिर रेलवे स्टेशन के सामने गली मुजफ्फर नगर में श्री राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में ६ दिवसीय कार्य क्रम के अंतर्गत दूसरे दिन स्वच्छता अभियान व सुन्दर काण्ड का पाठ महा मंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज द्वारा संचालित जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर द्वारा किया गया जिसमे मन्दिर में स्वच्छता कराकर सर्व प्रथम पण्डित जी ने विधिवत पूजन के पश्चात के अतुल कुमार गर्ग द्वारा गणेश वन्दना, ओम नमो भगवते वासुदेवाय के जाप के पश्चात श्री सुभाष गर्ग द्वारा सुन्दर काण्ड जी का भाव पूर्वक पाठ कराया गया जिसमे श्री रामवीर सिंह जी ने राम एवम हनुमान महिमा का विस्तार से उल्लेख किया गया और बताया कि एक बार नारद जी राम के शिविर के पास पहुंचे और राम जी पुस्तक का पृष्ट पलट रहे जिसमें उनके १०८ परम भक्तो में सर्वोपरि श्री नारद जी का नाम था और हनुमान जी का नाम कही नही था और नारद यह बात हनुमान जी को बताकर चले गए इसके पश्चात भजनों की श्रृंखला में मेरी झोपडी के भाग आज खुल जायेंगे आज राम आयेंगे, जग में सुन्दर हैं दो नाम चाहे कृष्ण कहो या राम, सजा दो घर को दुलहन अवध मे राम आए है,था हनुमान चालीसा के पश्चात रामायण आरती कराई गई कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल कुमार गर्ग, रामबीर सिंह , सुभाष गर्ग, अजय कुमार गर्ग, सुभाष गोयल, पण्डित कृष्णा नंद , नमन मिश्रा, शैलेन्द्र किंगर, राजेश वर्मा, संजय अरोरा,सतीश गर्ग,मोनिका, निशा,मीनाक्षी गर्ग, राधा मिश्रा, रुकमणी गोयल, मोहिनी गुप्ता, पूनम , मधु शर्मा, अल्का गोयल, मोहिनी गुप्ता,ज्योति, रेनू मित्तल अनीता गर्ग आदि का पूर्ण सहयोग रहा यह जानकारी अतुल कुमार गर्ग महा मंत्री जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर ने दी।

 

महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की पुण्यतिथि अवसर पर २८ साल से शिव चौक धरने पर बैठे मास्टर विजय सिंह व गणमान्य लोगों ने महाराणा प्रताप की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्रहित मैं उनकी उनकी वीरता त्याग का गुणगान किया. महाराणा प्रताप ने अपने जीवनभर में मेवाड़ की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया और उनकी वीरता, साहस और निष्ठा के लिए वे प्रसिद्ध हैं। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में लगातार मेवाड़ी अस्मिता और स्वतंत्रता को बचाए रखा। १९ जनवरी को जाबांज महाराणा प्रताप वीरगति को प्राप्त हुए। हर साल १९ जनवरी का दिन महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि को शौर्य दिवस के रूप में मनाते हैं
मास्टर विजय सिंह ने कहा महाराणा प्रताप ने राष्ट्र के लिए जंगल में रहकर अनेक कष्ट सहन किए तथा घास की रोटियां तक खाई और लड़ते रहे उन्होंने अधीनता स्वीकार नहीं की जो आज राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक है राजपूत महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र पंडित ने कहा उनका भाल्ला व चेतक के किस्से सर्वव्यापी . बहादुरी और राष्ट्रीयता के लिए ही उन्हें वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप कहा गया
आज उनकी पुण्यतिथि है इस अवसर पर उनकी बहादुरी को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं इस अवसर पर राजेंद्र पुंडीर मास्टर विजय सिंह राजपाल प्रेमचंद विकास कुलदीप राजवीर त्यागी सोमपाल

 

ट्रेनों के संचालन की मंत्री से की मांग
खतौली। भाजपा कार्यकर्ता गौरीशंकर गौरी ने केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डा. संजीव बालियान से खतौली रेलवे स्टेशन पर बंद पड़ी ट्रेनों के संचालन की मांग की। रेलवे टिकट विंडो एक ओर खुलवाने की मांग और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग भी की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता गौरीशंकर गौरी के साथ कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

 

20 रुपये गन्ना मूल्य बढाना किसानों के साथ मजाकः जिया चौधरी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भाजपा सरकार द्वारा गन्ना किसानों की बार बार मांग व आंदोलन के बाद भी मात्र २० रुपये गन्ना मूल्य बढ़ाना किसानों के साथ मजाक व अत्याचार है। यह विचार सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने भाजपा की योगी सरकार के गन्ना मूल्य मात्र २० रुपये कुंतल बढ़ाने के निर्णय को अपर्याप्त बताते हुए विरोध दर्ज कराते हुए प्रकट किए उन्होंने कहा किभाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई के कारण किसानों की फसलों पर लागत बेतहाशा बढ़ी है।लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों के हितों की परवाह न करके मिल मालिकों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए पर्याप्त गन्ना मूल्य न बढ़ाकर उनका उत्पीड़न जारी रखते हुए मात्र २० रुपये बढ़ाकर गन्ना किसानों का उपहास उड़ाने का काम किया है। समाजवादी पार्टी इस निर्णय को भाजपा के किसान विरोधी निर्णय मानकर पुरजोर विरोध करते हुए गन्ना मूल्य लागत व महंगाई के अनुसार बढ़ाने की मांग करती है।

 

कार्यक्रम के लिए दिया निमत्रंण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) श्री राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या धाम के पावन प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में मनाए जाने वाले भव्य रामोत्सव कार्यक्रम का आज श्री हनुमान जी महाराज को मंत्रोच्चार के बीच पावन निमंत्रण देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । विश्व हिंदू परिषद लक्ष्मी नगर एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल लक्ष्मी नगर के संयुक्त तत्वाधान में २२ जनवरी २०२४ को मनाए जाने वाले इस भव्य रामोत्सव के लिए जिले भर के दोनों संगठनों के हजारों कार्यकर्ताओं को निमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है जिसे सभी राम भक्त मिलकर मनाएंगे द्यकार्यक्रम के विषय में विश्व हिंदू परिषद के जिला कार्यकारिणी सदस्य मनीष बंसल एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि रामोत्सव का शुभारंभ प्रातः १०ः०० बजे मंगलाचरण के साथ होगा एवं १ः०० बजे राम जी का भोग प्रसाद वितरण होगा। श्री हनुमान जी महाराज को निमंत्रण देने में विहिप जिला संगठन मंत्री शुभम जी, विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष ललित मचल, जिला समरसता प्रमुख मनोज मोगा, शिव प्रखंड अध्यक्ष अमरदीप बंसल ,नगर सत्संग प्रमुख मुकेश कुमार ,जिला कार्यकारिणी सदस्य पंडित सतीश कौशिक एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष विकास अग्रवाल, अमित मित्तल कोयले वाले, मनीष मित्तल ,शुभम वर्मा कुटबा ,आशीष कुमार पाल एलआईसी वाले सहित दर्जनों राम प्रेमी भक्ति कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

डाग स्क्वायड टीम के साथ निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)।उच्चाधिकारियों के निर्देशन पर आज जीआरपी थानाध्यक्ष संदीप कुमार व आरपीएफ थानाप्रभारी विनित गौतम व थाना सिविल लाईन प्रभारी उमेश रोरिया व डॉग स्क्वायड की संयुक्त टीम ने अगामी २२ जनवरी को प्रस्तावित श्रीरामलला मूर्ति स्थापना (प्राण प्रतिष्ठा) व गणतंत्र दिवस को दृष्टिगत रखते हुए रेलवे स्टेशन मुजफ्फरनगर के सभी प्लेटफार्म व वेटिंग हाल व टिकट कॉउंटर एवं सर्कुलेटिंग एरिया तथा स्टेशन पर आने जाने वाली ट्रेनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया तथा संयुक्त टीम ने मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता और बढ़ा दी है। रेलवे स्टेशन पर सर्कुलेटिग एरिया, प्लेटफार्म, वेटिग रूम, टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर पार्किंग स्टैंड, पीआरएस,पार्सल बुकिग आफिस एवं यात्री ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया साथ ही तलाशी अभियान में डॉग स्क्वायड भी साथ रहा तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने यात्रियों को भी जागरूक किया ओर कहा कि कोई भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

 

उपलब्धियों को गिनाया
मोरना। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी की गाड़ी पहुंच रही है जन-जन के द्वार। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मोरना ब्लॉक के गड़वाडा ग्राम पंचायत में लाभार्थियों को वरिष्ठ भाजपा नेता अभिषेक चौधरी गुर्जर ने संबोधित किया एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

 

स्वच्छता अभियान चलाया
तितावी। विकास खंड बघरा के परिषदीय विद्यालयों एवम बीआरसी तितावी में अध्यापकों, कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। विभागीय निर्देशों के क्रम में विकास खंड बघरा के परिषदीय विद्यालयों एवम बीआरसी तितावी में अध्यापकों, कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कार्यालय, परिसर की साफ सफाई की गई। प्राथमिक विद्यालय लाडवा, अलीपुर कला, मोहम्मदपुर मोड़न, ड्ढड्डद्दद्धह्म्ड्ड, लालूखेडी,कंपोजिट विद्यालय संझाक , तावली, हरसौली, काजीखेड़ा सहित अनेक विद्यालय स्टाफ ने प्रतिभाग किया।

 

धर्मगुरुओं के साथ किया गोष्ठी का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। आगामी त्यौहारों, श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा आज दिनांक गुरुवार को पुलिस कार्यालय में धर्मगुरुओं के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी के दौरान समस्त धर्मगुरुओं से वार्ता करते हुए कहा कि सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखें, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों/किसी भी प्रकार की आपराधिक अवंछित गतिविधियों दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें बल्कि अफवाह की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करे तथा जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही सोशल मीडिया पर ऐसी कोई भी पोस्ट शेयर न करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों तथा किसी भी प्रकार की भडकाऊ/गलत/अशोभनीय पोस्ट शेयर न करें साथ ही किसी भी हिंसात्मक अथवा कानून विरोधी गतिविधि का हिस्सा ना बनें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत रहे उपस्थित।

 

शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
मुजफ्फरनगर। महिला कल्याण विभाग, जनपद मुजफ्फर नगर द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत स्ष्ठ कन्या इंटर कॉलेज, झाँसी की रानी, मुजफ्फर नगर में उपस्थित ८०० बालिकाओं , शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलायी गई । शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री संजय कुमार, अधिकारी महिला कल्याण श्रीमती शिवांगी बालियान, एवं जिला समन्वयक श्रीमती रेणु सिंह द्वारा किया गया। बाल कल्याण समिति से डॉक्टर राजीव कुमार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलायी गई। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ शपथ का आयोजन जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी एवं मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया के निर्देशन में किया गया।

 

तीन शातिरों को किया गिरफ्तार
मंसूरपुर पुलिस ने केबल चोरी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश तीन शातिर गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मंसूरपुर।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा दौराने चेकिंग रेलवे लाइन से पैड्रोल क्लिप व केबिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, ०३ शातिर चोर अभियुक्तगण किए गए गिरफ्तार किये। कब्जे से चोरी किए गए ४० पैड्रोल क्लिप, ०७ रोल केबिल, घटना में प्रयुक्त ०१ मोटरसाइकिल व ०१ पिकअप तथा चोरी करने के उपकरण बरामद किये। जनपद में शातिर चोर/लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली डॉ० रवि शंकर के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष अखिल चौधरी थाना मंसूरपुर के कुशल नेतृत्व में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा दौराने चेकिंग रेलवे लाईन से पैड्रोल क्लिप एवं केबिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए ०३ शातिर चोर अभियुक्तगण को धौला पुल के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किए ४० पैड्रोल क्लिप, ०७ रोल केबिल, घटना में प्रयुक्त पिकअप व ०१ मोटरसाइकिल व चोरी करने के उपकरण बरामद किए गए हैं। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । अभियुक्तगण पिकअप में मोटरसाइकिल लेकर आते थे तथा निर्माणाधीन एवं अन्य रेलवे लाईन के आसपास आकर मोटरसाइकिल से रेकी करते थे । तत्पश्चात चोरी करने के उपकरणों की सहायता से पैड्रोल क्लिप एवं केबिल आदि चोरी करके पिकअप गाड़ी में भर कर ले जाते थे तथा बेचकर अवैध लाभ अर्जित करते थे ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण नाजिम पुत्र अलीहसन निवासी ग्राम खड़ौली थाना कंकरखेड़ा, मेरठ, गुलफाम पुत्र शहीद निवासी ग्राम खड़ौली थाना कंकरखेड़ा, मेरठ, भुट्टु पुत्र मकसूद निवासी ग्राम पेपला ईदरीशपुर थाना जानी, मेरठ । गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा प्रारम्भिक पूछताछ में बताया गया कि बरामद पैड्रोल क्लिप एवं केबिल उनके द्वारा थानाक्षेत्र जानी, दौराला जनपद मेरठ क्षेत्र से रेलवे लाईन से चोरी किए गए हैं । थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के विस्तृत अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
जिसके कब्जे से ४० पैड्रोल क्लिप, ०७ रोल केबिल (चोरी किए गए), ०१ मोटरसाइकिल, ०१ पिकअप, चोरी करने के उपकरण ०२ सब्बल, ०१ तार कटर आदि बरामद किये। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अखिल चौधर, व.उ.नि. रेशमपाल सिंह, है. कां. नितिन कुमार, का. विकास कुमार, अमित कुमार थाना मंसूरपुरशामिल रहे।

 

विकास भवन में स्वच्छता अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर देशभर मे चल रहे स्वच्छता पखवाडे के तहत जनपद सहित नगर क्षेत्र मे विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओ द्वारा स्वच्छता अभियान को आगे बढाया जा रहा है। इसी संदर्भ मे जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने जनसुवाई से पहले अपने कार्यालय मे स्वच्छता अभियान चलाते हुए साफ-सफाई कर अधिनस्थ अधिकारियों एवं आमजन के लिए स्वच्छता अभियान का संदेश दिया। एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिह,एसडीएम अपर्णा यादव, निकिता शर्मा आदि ने भी स्वच्छता अभियान मे सहभागिता प्रदान की। वहीं दूसरी और मेरठ रोड स्थित विकास भवन मे सीडीओ संदीप भागिया आईएएस के निर्देश पर विकास भवन परिसर मे स्थित करीब 24 विभागो मे विभागाध्यक्षो के निर्देशन मे वृहद स्तर पर चला स्वच्छता अभियान। इस दौरान विकास भवन के समस्त अधिकारियो ने अपनी सहभागिता प्रदान की।

 

भगवत् गीता व रामायण जीवन का सार विषय पर परिचर्चा का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)एस०डी० कालेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज में जागरूकता अभियान के तहत बी०बी०ए० विभाग द्वारा भगवत् गीता व रामायण जीवन का सार विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया । एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज मे बी०बी०ए० विभाग के सभागार में जागरूकता अभियान के तहत च्च्भगवत् गीता व रामायण जीवन का सारं पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी छात्र ध् छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुये छात्रों द्वारा अपने प्रबन्धन कौशल को अपने शास्त्रों द्वारा कैसे सीखा जा सकता है। इसकी परिचर्चा की गयी। आखिरकार भारत २०२४ के सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने जा रहा है, क्योकि अयोध्या के राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की खबर से भारत में हर किसी का ध्यान खींचा है। हम सभी नकारात्मकता को पीछे छोड़ने के बाद एक सकारात्मक कल की ओर बढ़ रहे है। ष्आज अयोध्या मे कल पूरे दुनिया में भगवा लहरायेगा, राम आ गए हैं घर अपने, अब देश मेरा फिर विश्व गुरू कहलायेगा । इसी क्रम मे कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज प्राचार्य डा० संदीप मित्तल की अध्यक्षता मे व डा० संजीव तायल द्वारा मां सरस्वती के समक्ष पुष्पार्चन और दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुती में बी०बी०ए० के अधिकांश छात्र/ छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डा० संदीप मित्तल ने छात्र ध् छात्राओं को सांस्कृतिक शिक्षण का महत्व बताते हुए अपने संदेश मे कहा कि रामायण व गीता के अनुसार भक्ति और प्रेम में समर्पित होना सबसे पवित्र माना गया है। यह पूर्ण समर्पण की भावना विकसित करती है। हमे किस तरह से अपने ग्रन्थों से सीखकर सफलता प्राप्त हो सकती है। भगवत् गीता हमें जीवन का सार सिखाती है, भागवत हमें मरने का सार सिखाती है और गीता हमें कर्म करना सिखाती है। इनसे हमें जीवन में परिश्रम, चरित्र में पारदर्शिता, परिवार में प्रेम व रिश्तों में हमेशा पवित्रता बनाए रखने की शिक्षा मिलती है। यदि धर्म द्वारा निर्देशित नहीं किया गया तो भाक्ति, पराक्रम, विद्या और अन्य सभी गुण अंततः विफल हो जाएंगे। रामायण हमें सिखाती है कि सत्य व त्याग पर आधारित धर्म ही जीवन में सफलता का मार्ग है। गीता के अनुसार व्यक्ति को सच और झूठ, ईश्वर और जीव का ज्ञान हो जाता है उसे अच्छे व बुरे की समझ आती है, व्यक्ति का आत्मबल बढ़ता है और साहसी व निडर बनकर अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढता है। इसी के साथ उन्होने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये विभाग के सभी शिक्षकगणों का आभार व्यक्त किया ।
इसी क्रम में आगे विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल ने अपने भाव व्यक्त करते हुये कहा कि रामायण व गीता में धर्म की रक्षा के लिए अपने कर्तव्य को पूरा करने की सलाह दी है, इसमें नैतिक दुविधाओं और दार्शनिक मुद्दों से अवगत कराया गया है। गीता प्रत्येक प्राणी के भीतर एक व्यक्तिगत स्व और सर्वोच्च के अस्तित्व को दर्शाती है। जोकि हमें ज्ञान, भक्ति, कर्म और राज योग के विभिन्न पहलुओं का पाठ सिखाती है व हमारे शरीर और दिमाग में सकारात्मक ऊर्जा विकसित होती है।
इस कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन प्रवक्ता प्राची गर्ग द्वारा सफलतापूर्वक किया गया है। इस विषय पर उन्होने अपने विचार प्रस्तुत करते हुये कहा कि भगवत गीता उपनिषदों का सार है। महाभारत युद्ध के समय रणभूमि में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जो ज्ञान दिया था वह गीता में बताया गया है। इसमे बहुत सारी ऐसी बातें है जो मनुष्य के जीवन की कई कठिनाइयों को आसान बनाती है। इतना ही नहीं गीता पढ़ने पर मनुष्य को बहुत सी नई जानकारियां भी मिलती है। उन्होने बताया कि छात्र ध् छात्राओं ने अपनी प्रस्तुती में आदित्य शर्मा ने रामायण एक सार, महक सैफी ने भगवत गीता, अंशिका वर्मा ने भगवत गीता, रितेश पाण्डेय ने भगवत गीता व महाभारत एक महाकाव्य व दीपशिखा शाडिल्य ने वेदांस व उपनिषद् कैसे जीवन में बदलाव ला सकते है सभी विषयों पर प्रोजेक्टर के माध्यम से अपनी पी०पी०टी० को प्रस्तुत किया ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से बी०बी०ए० विभाग से दीपक गर्ग, पूर्वी संगल, अभिषेक बागला, रोबिन मलिक, प्रशान्त गुप्ता, विनिता चौधरी व अमित आदि समस्त शिक्षकगण व स्टॉफ तथा सभी छात्र ध् छात्रायें उपस्थित रहें ।

 

फ्लाईओवर पर लगी प्रभु श्री राम के आकृति वाली लाइटें
मुजफ्फरनगर। २२ जनवरी को अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर नगर पालिका द्वारा गांधी कॉलोनी फ्लाईओवर पर प्रभु श्री राम की धनुर्धारी आकृति की लाइट लगवाई गई
यह लाइट सभासद अमित पटपटिया ने अपनी देखरेख में लगवाई अमित पटिया ने बताया की चेयरपर्सन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप द्वारा यह प्रशंसनीय कार्य करवाया गया है जिसके लिए सभी नगर वासी नगर पालिका की प्रशंशा करते हुए साधुवाद दे रहे हैं सभासद अमित पटपटिया ने सभी नगर वासियों को श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की हार्दिक बधाइयां प्रेषित की हैं

 

जिला मुजफ्फरनगर में लगातार बढ़ रहा है भारतीय किसान यूनियन अम्बावता का परिवारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) का कुनबा दिन प्रतिदिन उन्नति कर रहा है। संगठन के जिला प्रभारी जीशान सिद्दीकी ने कहा भारतीय किसान मजदूर सयुक्त मोर्चा को छोड़ कर आये चौधरी आयान सिद्दीकी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अम्बावता संगठन मे अपनी आस्था जताई है । किसान योद्धा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अम्बावता व जिला अध्यक्ष हर्षपाल की सहमति से जिला प्रभारी जीशान सिद्दीकी ने चौधरी आयान सिद्दीकी को जिला सचिव नियुक्त कर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। अपने समर्थकों संग शहर के किदवईनगर स्थित भाकियू अंबावता के जिला प्रभारी जीशान सिद्दीकी के जिला कार्यालय पहुंचे और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता से प्रेरित होकर संगठन के प्रति समर्पित होने की आस्था जताई
भाकियू अम्बावता जिला प्रभारी जीशान सिद्दीकी ने चौधरी आयान सिद्दीकी को जिला सचिव नियुक्त करने की घोषणा करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता के पद चिन्हों पर पर चलने की शपथ दिलाई।चौधरी आयान ने जिला प्रभारी जीशान सिद्दीकी द्वारा जिला सचिव की जिम्मेदारी मिलने पर खुश नजर आए, साथ ही संगठन के फैसले का स्वागत किया। जिसके बाद चौधरी आयान के समर्थकों ने जिला प्रभारी जीशान सिद्दीकी व उनके सहयोगियों का फूल मालाओं से स्वागत किया।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21174 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =