Delhi: अपराधियों ने चाकू से गला रेता, युवक को दौड़ाकर मारी गोली
Delhi शास्त्री पार्क इलाके में कुछ अपराधियों ने एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर गोली मार दी. उस पर भी जब अपराधियों का मन नहीं भरा तो उन्होंने युवक को चाकू से कई बार गोदा और गला रेतने की कोशिश की.
Delhi पुलिस ने बताया, शास्त्री पार्क में गोलीबारी के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी. पीड़ित को जेपीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाद में पीड़ित को जीटीबी अस्पताल और फिर आरएमएल अस्पताल रेफर कर दिया गया. उसके दोनों पैर जख्मी हो गए हैं.
पुलिस ने बताया, पीड़ित का आरोप है कि 4 लोगों ने पहले उस पर चाकू से हमला किया और फिर उनमें से एक ने गोली मारकर घायल कर दिया. मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है. चारों आरोपी फरार हैं. उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है. दरअसल वारदात 26 जनवरी रात करीब 8:30 बजे हुई.
Delhi | A PCR call regarding the firing was received in PS Shastri Park. The victim was injured on both his legs and was admitted to JPC Hospital, later the victim was referred to GTB Hospital and then to RML Hospital. The victim has alleged that 4 people had attacked him with a… pic.twitter.com/WC3mBO8fz5
— ANI (@ANI) January 27, 2024
Delhi में हुए वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. फुटेज देखने से रूह कांप जाएगी. वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक को कुछ लोग दौड़ा रहे हैं. एक अपराधी युवक का पीछा स्कूटी से भी करता दिख रहा है. वीडियो में अपराधी युवक को दौड़कर पकड़ते दिख रहे हैं और उसपर हमला करते दिख रहे हैं.

