वैश्विक

Delhi: अपराधियों ने चाकू से गला रेता, युवक को दौड़ाकर मारी गोली

Delhi  शास्त्री पार्क इलाके में कुछ अपराधियों ने एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर गोली मार दी. उस पर भी जब अपराधियों का मन नहीं भरा तो उन्होंने युवक को चाकू से कई बार गोदा और गला रेतने की कोशिश की. 

Delhi पुलिस ने बताया, शास्त्री पार्क में गोलीबारी के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी. पीड़ित को जेपीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाद में पीड़ित को जीटीबी अस्पताल और फिर आरएमएल अस्पताल रेफर कर दिया गया. उसके दोनों पैर जख्मी हो गए हैं.

पुलिस ने बताया, पीड़ित का आरोप है कि 4 लोगों ने पहले उस पर चाकू से हमला किया और फिर उनमें से एक ने गोली मारकर घायल कर दिया. मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है. चारों आरोपी फरार हैं. उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है. दरअसल वारदात 26 जनवरी रात करीब 8:30 बजे हुई.

Delhi में हुए वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. फुटेज देखने से रूह कांप जाएगी. वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक को कुछ लोग दौड़ा रहे हैं. एक अपराधी युवक का पीछा स्कूटी से भी करता दिख रहा है. वीडियो में अपराधी युवक को दौड़कर पकड़ते दिख रहे हैं और उसपर हमला करते दिख रहे हैं.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + twelve =