उत्तर प्रदेश

Moradabad: पाकबड़ा इलाके में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई

Moradabad अगवानपुर-पाकबड़ा बाईपास पर हकीमपुर गांव के पास सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार बंटी (35) और उसकी साले की पत्नी (सलहज) कृष्णा (35) की मौत हो गई। कृष्णा अपने जेठ की बेटी की शादी कार्ड अपने मायके मौढ़ा तैय्या में पहुंचाकर घर लौट रही थी।

हादसे में जान गंवाने वाली कृष्णा पत्नी प्रेमपाल उर्फ पप्पू रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के होसपुर गांव निवासी थी। उसके पति फैक्टरी में काम करते हैं। 22 फरवरी को कृष्णा के जेठ सरजीत और जेठानी भूरी की बेटी ओमवती की शादी है।

मंगलवार को कृष्णा अपने मायके मौढ़ा तैय्या में शादी के कार्ड बांटने गई थी। कृष्णा अपने ननदोई डिलारी थाना क्षेत्र के नाखूनका गांव निवासी बंटी को साथ लेकर गई थी। शाम को दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। पाकबड़ा अगवानपुर बाईपास स्थित हकीमपुर के पास अगवानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी थी।

इस हादसे में कृष्णा की मौके पर मौत हो गई जबकि बंटी गंभीर रूप से घायल हाोगए। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और बंटी को दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार बंटी की भी मौत हो गई।

पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है जबकि चालक मौके से भाग गया। परिवार के लोगों ने बताया कि बंटी के परिवार में पत्नी बाला, बेटा रोहित, राधिका और एक साल का बेटा छोटू है। बंटी परिवार के साथ काशीपुर में रहता था और वहां फैक्टरी में काम करता था।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 5 =